फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the real bugle playing the polls

अब बजा पंचायत चुनाव का असली बिगुल

Tue, 22 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। अब तक प्रत्याशी इसकी बाट जोह रहे थे। इसके बाद अब चुनाव प्रचार में और तेजी आ जाएगी। चुनाव प्रक्रिया चारों चरणों में पूरी होगी। इसके चलते शामली जिले में भी अलग-अलग चरण में ब्लाक स्तर पर मतदान होगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह से प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों में भी अधिसूचना जारी होने को लेकर कयासबाजी चल रही थी। अनुमान 21 सितंबर को अधिसूचना जारी होने का था, जो दोपहर बाद स्पष्ट हो भी गया। वैसे तो संभावित प्रत्याशी कई दिन से गांव-दर-गांव चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन चुनाव अधिसूचना जारी होने पर यह और तेज हो जाएगा।
विज्ञापन

-- ऐसा होगा चुनाव कार्यक्रम
जिले में चार चरणों में जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। पहले  चरण में नौ अक्तूबर को थानाभवन, 13 को कैराना, 17 को शामली और कांधला तथा 29 अक्तूबर को ऊन ब्लाक क्षेत्र में मतदान होगा। इसके बाद एक नवंबर को पूरे प्रदेश के साथ ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी इसकी अधिकारिक घोषणा करते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। चुनाव कार्यक्रम में नामांकन से लेकर नाम वापसी और मतदान से मतगणना तक की सभी तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा
अधिसूचना जारी होने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना अभी बाकी है। कुछ गांवों की मतदाता सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। वहीं, पुलिस ने थानावार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची इकट्ठा करा ली है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने शरारती तत्वों के अलावा ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद कराने का आदेश दिया है, जो चुनाव के दौरान शांति भंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed