{"_id":"695d5d724d3be0db670a707a","slug":"now-the-public-will-speak-in-the-police-stations-the-police-will-listen-shamli-news-c-26-1-sal1002-156987-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ...अब थानों में जनता बोलेगी, पुलिस सुनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ...अब थानों में जनता बोलेगी, पुलिस सुनेगी
Wed, 07 Jan 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने एक सराहनीय पहल की है।
अब थानों और पुलिस चौकियों पर आने वाले फरियादी पुलिस के व्यवहार, कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर सीधे अपना फीडबैक दे सकेंगे। इसके लिए जिले में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू किया जा रहा है।
इस नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। फरियादी क्यूआर कोड को स्कैन कर 12 बिंदुओं वाले ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पुलिस सेवा को लेकर अपनी राय दर्ज कर सकेंगे। इससे पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।
प्रथम चरण में महिला थाना सहित कांधला, कैराना, शामली, गढ़ी पुख्ता, थानाभवन, झिंझाना, आदर्श मंडी और बाबरी थानों में यह प्रणाली लागू की जाएगी। इसके बाद सभी पुलिस चौकियों पर भी यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद फरियादी को संबंधित थाना या फिर चौकी का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत की तिथि भरनी होगी।