फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now passport verification process will be completed in seven days

अब सात दिन में पूरी होगी पासपोर्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now passport verification process will be completed in seven days
Now passport verification process will be completed in seven days
शामली। जनपद के नोडल अधिकारी एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय पर एम-पासपोर्ट पुलिस एप्लीकेशन ऑनलाइन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से पासपोर्ट आवेदन रीजनल ऑफिस से सीधे ऑनलाइन थाने पहुंचेगा। इसके सात दिन के अंदर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिजिटल उप्र ई-ऑफिस के तहत शासन द्वारा एम-पासपोर्ट एप्लीकेशन का उद्घाटन किया गया था। इस एप्लीकेशन में पारदर्शी, सरलीकरण, जांच में तीव्रता, जवाबदेही, डेटा सुरक्षा आदि सुविधाएं है। इसके माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट शीघ्र उपलब्ध होगा। अभी तक जनपद में ऑफलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया होने के कारण 21 दिन का समय लगता था। अब इस एप्लीकेशन के माध्यम से सात दिन में वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से जांच कराने वाले प्रथम व्यक्ति जमशेद निवासी गांव कसेरवा कलां, थाना आदर्श मंडी है। जमशेद ने एक नवंबर को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, जिसकी थाना पुलिस ने तीन दिन में जांच प्रक्रिया पूरी की है। एएसपी ने बताया कि थानों पर इस एप्लीकेशन के माध्यम से वेरिफिकेशन के माध्यम से जांच करने के लिए सभी थानों पर टैबलेट प्रदान किए गए। इसके लिए उप निरीक्षकों को एम-पासपोर्ट एप्लीकेशन के क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट वेरिफिकेशन की अब ये होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
शामली। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन पत्र वेरिफिकेशन के लिए पुलिस कार्यालय पर ऑफनलाइन पहुंचते थे। पुलिस ऑफिस से ऑफलाइन आवेदन पत्र वेरिफिकेशन के लिए संबंधित थाने को भेजे जाते थे। संबंधित थाने वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्रों को ऑफलाइन पुलिस कार्यालय जमा कराते थे। इसके बाद डाटा फीड़िग कर ऑनलाइन पासपोर्ट रीजनल ऑफिस भेजा जाता था। अब एम पासपोर्ट एप्लीकेशन से रीजनल ऑफिस से सीधे ऑनलाइन संबंधित थाने पहुंचेंगे। थाना पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन पुलिस कार्यालय भेजेंगे। वहां से नोडल अधिकारी के माध्यम से पासपोर्ट के रीजनल कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed