फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now e-mail, message will get information about studies

Shamli News: अब ई-मेल, मैसेज से छात्र-छात्राओं को मिलेगी पढ़ाई की जानकारी

Thu, 11 Apr 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now e-mail, message will get information about studies
शामली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने सभी डीआईओएस को छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की सूचना परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक का पत्र मिला है। इसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का फोन नंबर और ई-मेल आईडी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशानुसार उन्होंने जनपद के विद्यालयों के प्रधानाचार्य को 20 अप्रैल तक वेबसाइट तैयार कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की प्रत्येक सूचना उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें छात्रों को विद्यालय की आधारभूत सूचना, समय-समय पर संचालित होने वाले पाठ्यक्रम, छात्रों को विभाग की सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेबसाइट पर उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपलोड कराई जाएगी। डीआईओएस ने विद्यालय के प्रधानाचार्यों को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रवेश लेने वाले छात्राें के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की भी दी जाएगी जानकारी
डीआईओएस ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य को विद्यालय की वेबसाइट तैयार कराने के लिए कहा गया है। इसमें कक्षा 9 और 12 के छात्रों के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर विद्यालय में होने वाली हर गतिविधि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed