फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notices will be issued to 1.63 lakh voters.

Shamli News: 1.63 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

Fri, 02 Jan 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 02 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to 1.63 lakh voters.
शामली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा। एसआईआर प्रक्रिया में शामिल न हो पाए एक लाख 63 हजार 458 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 लाख 75 हजार 697 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से एसआईआर के दौरान 8 लाख 12 हजार 239 मतदाताओं के एआईआर फॉर्म भरवाए गए और उनका डिजिटलीकरण किया गया। शेष 1 लाख 63 हजार 458 मतदाता एसआईआर से बाहर रह गए हैं। इन मतदाताओं में मृतक, लंबे समय से अनुपस्थित तथा अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय प्रभारी हामिद हुसैन ने बताया कि पहले अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया है। इसी दिन एसआईआर से बाहर रह गए मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके लिए बीएलओ और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद 6 फरवरी से 27 फरवरी तक प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed