{"_id":"6ac2a65ce6d8ab824408412a","slug":"notices-to-over-70-plot-owners-from-shamli-to-saharanpur-shamli-news-c-26-1-sal1002-175392-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली से सहारनपुर तक 70 से ज्यादा भूखंड मालिकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली से सहारनपुर तक 70 से ज्यादा भूखंड मालिकों को नोटिस
Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
एनएचएआई की तरफ से व्यवसायिक भवनों पर चस्पा किए नोटिस। स्रोत एनएचएआई
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण करने वाले 70 से ज्यादा भूखंड मालिकों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यवसायियों में हलचल मची है।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण और निर्माण क्षेत्र से संबंधित मामलों में उच्चतम न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। आदेशों के अनुपालन में शामली से सहारनपुर तक लगभग 70 भूखंड मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इनमें शामली जिले के 45 व्यवसायी भी शामिल हैं।
एनएचएआई की ओर से जारी नोटिस में बिना अनुमति किए गए निर्माण और हाईवे की भूमि/सीमा से संबंधित नियमों के उल्लंघन को लेकर संबंधित लोगों से जवाब मांगा गया है। नोटिस मिलने वालों में स्कूल, बाइक शोरूम, होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे, पेट्रोल पंप, आवासीय कॉलोनियां, फार्म हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
विज्ञापन
बागपत इकाई के प्रबंधक सत्यम सेठ ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से संबंधित भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में निर्धारित समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शामली जनपद में इन्हें जारी हुए नोटिस
थानाभवन स्थित अर्पण पब्लिक स्कूल, चौहान लीथियम बैटरी मैन्युफैक्चरिंग, सिल्वर इन होटल एंड रेस्टोरेंट, टीवीएस, यामाहा, बजाज व हीरो बाइक शोरूम, जैन शिकंजी, चौहान टी स्टॉल, संगम फैमिली ढाबा, मलिक रेस्टोरेंट, कृष्णा फैमिली ढाबा, राधा ढाबा फैमिली, अल्फा सिटी, रक्षा पूरन नगर, देवी उमराकौर वैदिक महाविद्यालय, ड्रीम सिटी, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, एपी होटल ढाबा, द हंट फूड शॉप, वर्षा पंजाबी ढाबा, लग्जरी इन होटल एंड रेस्टोरेंट, रामनगर कॉलोनी, शिवकुंज, राजघराना रिसोर्ट, द एवेन्यू रिसोर्ट, एसके फार्म, गौतम फार्म हाउस, रॉयल होटल एंड रेस्टोरेंट, महादेव वैष्णो ढाबा, महादेव ऑटोमोबाइल हीरो बाइक शोरूम, अन्नपूर्णा वैष्णो ढाबा, आश्रम पंचतीर्थी, ओम इलेक्ट्रॉनिक्स, लक्ष्मी ढाबा, ट्रेंड फैशन फैक्टरी, राइडर पिज्जा, रेड चिली रेस्टोरेंट, राजा-रानी बैंक्वट हॉल, और रॉयल एनफील्ड बाइक शोरूम आदि प्रतिष्ठान शामिल हैं।
तीन माह पहले भी जारी हुए थे नोटिस
करीब चार माह पहले पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिह्नित 64 प्रतिष्ठानों में हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली क्षेत्र के 16, शामली जिले के 19 और मुजफ्फरनगर जिले के 27 होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, दुकान, पेट्रोल पंप, आवास और अन्य निजी संपत्तियों को नोटिस जारी किए गए थे।
स्कूल प्रबंधन ने भेजा जवाब
थानाभवन स्थित अर्पण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अर्पण सैनी ने बताया कि एनएचएआई की बागपत इकाई की ओर से उन्हें नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया कि उन्होंने स्कूल का रास्ता एनएचएआई की अनुमति के बिना खोला गया है। उन्होंने इसका जवाब प्राधिकरण को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल 2005 से संचालित है। उस समय यह नेशनल हाईवे न होकर स्टेट हाईवे था।