फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Normal delivery to woman referred for operation

सीएचसी से रेफर महिला की एंबुलेंस में हुई सामान्य डिलीवरी

Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Normal delivery to woman referred for operation
गांव बंतीखेड़ा के निकट सड़क किनारे एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीएचसी से ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के लिए रेफर हुई गर्भवती महिला को सरकारी एंबुलेंस में बीच रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने पर सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
शामली की 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी सत्यवीर सिह ने बताया कि कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया से गर्भवती महिला रुमाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी शामली लेकर पहुंचे। वहां परिजनों को बताया कि महिला को सामान्य प्रसव होना संभव नहीं है। महिला चिकित्सक न होने के कारण ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। ईएमटी के मुताबिक एंबुलेंस में चालक अजय कुमार के साथ महिला को मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। करीब आठ किलोमीटर दूर चलने पर गांव बंतीखेड़ा के निकट महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर प्रसव कराया गया। सामान्य प्रसव में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सीय परीक्षण में जच्चा-बच्चा स्वस्थ मिले। ईएमटी ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट लखनऊ उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में बेटे को दिया जन्म
कैराना। प्रसव हेतु सीएचसी ले जाई जा रही एक महिला ने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। गांव रामड़ा निवासी नाजिर की पत्नी नगमा को प्रसव पीड़ा की सूचना मिली। जिस पर पायलट अतुल कुमार व ईएमटी नेकराम 108 एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद महिला को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर चल दिए। रास्ते में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा के चलते एंबुलेंस रोकनी पड़ी। पायलट व ईएमटी ने आशा के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां उन्हें आवश्यक उपचार दिया गया। दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed