फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Non-spot three BLO's salary stopped

गैर हाजिर तीन बीएलओ का वेतन रोका

Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Non-spot three BLO's salary stopped
गैर हाजिर तीन बीएलओ का वेतन रोका
विज्ञापन

शामली, कैराना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में नौ दिन से लगातार गैरहाजिर रहने वाले तीन बीएलओ के विरुद्ध एसडीएम ने विभागीय कार्रवाई और वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। दो बीएलओ को सीएमओ के समक्ष उपस्थित होकर दोबारा अपना मेडिकल कराने को कहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर एक अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है, जिसमें बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं बार-बार सूचना देने के बावजूद क्षेत्र के पांच बीएलओ कार्यक्रम में उपस्थित नही हुए। दो बीएलओ ने एक से 10 अक्तूबर तक अपना मेडिकल विभाग को भेजा था। शुक्रवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बीएसए गीतावर्मा को पत्र लिख कर अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण कार्य में सहायक अध्यापक पंकज कुमार, उषा सोलंकी, राजीव गर्ग उपस्थित नहीं हुए। तीनों बीएलओ के विरुद्ध दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई के साथ ही वेतन रोके जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ की सहायक अध्यापिका रीता चौहान, प्राथमिक विद्यालय झाडखेड़ी की सहायक अध्यापिका ऋतु सैनी द्वारा डयूटी में गैर हाजिर होकर मेडिकल दिया गया था। मामले में एसडीएम ने दोनों सहायक अध्यापिकाओं को पुन: सीएमओ के समक्ष उपस्थित होकर मेडिकल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed