फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   no uniform, no bag for primary student

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिली यूनिफार्म और बैग

Sat, 03 Aug 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
no uniform, no bag for primary student
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिली यूनिफार्म और बैग
विज्ञापन

शामली। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। पांच विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों को यूनिफार्म और बैग नहीं मिलना पाया गया। विद्यालयों में अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिली और छात्राओं की संख्या भी कम मिली।

एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को जूनियर हाईस्कूल उमरपुर, प्राथमिक विद्यालय उमरपुर, प्राथमिक इरशादपुर, प्राथमिक विद्यालय नांगल और प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिलीं, जबकि अध्यापक सभी उपस्थित मिले। बच्चों से जानकारी की गई तो उन्होंने किताबें, जूते और मोजा मिलना बताया, जबकि यूनिफार्म और बैग नहीं मिलना बताया गया। इसके बारे में अध्यापकों ने बताया कि बैग अभी पहुंचे नहीं हैं, जबकि यूनिफार्म सिलने के लिए गई हुई है। विद्यालयों में बच्चों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत के आसपास रही। इनमें छात्राओं की संख्या बहुत कम रही। इसकी वजह हरियाली तीज होना बताया गया। अध्यापिकाओं के बारे में बताया कि हरियाली तीज पर अवकाश के कारण वे विद्यालय नहीं पहुंची। फिलहाल उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई है। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी की जाएगी कि उनका अवकाश निर्धारित है या वे अपनी मर्जी से छुट्टी पर रही हैं। निरीक्षण में मिड-डे मील की स्थिति सही पाई गई। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार प्रीति सिंह ने भी कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उनमें भी लगभग यही स्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed