फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No relaxation yet, the current system will remain in force

अभी कोई छूट नहीं, वर्तमान व्यवस्था लागू

Sat, 25 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
No relaxation yet, the current system will remain in force
शामली। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन में अभी किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी। वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहेगी। आज से बाहरी जिलों के श्रमिकों को शामली से ही यूपी रोडवेज की बसों से संबंधित जिलों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार को कुछ लोगों के फोन आए। यह लोग दुकानें खुलने के बारे में पूछ रहे थे। उन्हें बता दिया गया है कि फिलहाल लॉकडाउन में किसी तरह की कोई छूट या राहत नहीं है। जो वर्तमान में व्यवस्था लागू है वही रहेगी इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी तरह की गलतफहमी में ना रहे। आगे से शासन स्तर से निर्देश आने के बाद निर्णय होगा। एसपी ने बताया कि बाहरी राज्यों से यूपी के श्रमिकों का आना जारी है । रात तक ये आ रहे हैं। शुक्रवार से इन सभी को जिले में ही रोका जाएगा और हरियाणा की बसें भेज दी जाएगी। इसके बाद इनकी जांच पड़ताल के बाद यूपी रोडवेज की बस से प्रशासन के स्तर से संबंधित जिलों में उनकी सूची लेकर भेजा जाएगा। प्रत्येक बस में पुलिस कांस्टेबल जाएगा और वहां के प्रशासन को इन्हें सपुर्द करके वापस लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed