{"_id":"cb9e55267300349829b61d34780ead90","slug":"no-make-work-lawyers-seeking-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने नो-वर्क कर मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने नो-वर्क कर मुआवजा मांगा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लखनऊ में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त को साैंपकर हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।
लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को जिलाबार एसोसिएशन की बैठक जिला बार भवन में आयोजित की गई। जिसमें अधिवक्ता की हत्या की निंदा की गई। इस मौके पर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। जिला बार एसोसिएशन के विजेंद्र सिंह व महासचिव जसपाल राणा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त भरत पांडे को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ता श्रवण कुमार के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, मृतक आश्रितों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है। विजेंद्र कुमार, महासचिव जसपाल राणा, दिलशाद अली, चाहत खान, ओमपाल प्रजापत, विवेक चौधरी, वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, योगेश शर्मा, संजय शर्मा, सोमपाल चौहान, जगत प्रसाद कौशिक मौजूद रहे।