फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News: No hearing on bail of SP MLA Nahid Hasan

कैराना: सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत पर हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, गैंगस्टर का मुकदमा अभी लिस्ट में ही नहीं

Fri, 13 May 2022 11:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2022 11:18 AM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसन की हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। एक मुकदमे की सुनवाई आज होगी, जबकि गैंगस्टर का मुकदमा अभी सुनवाई की लिस्ट में नहीं है।

विज्ञापन
Shamli News: No hearing on bail of SP MLA Nahid Hasan
सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर और अमानत में खयानत के दो मुकदमों में जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की हाई कोर्ट में जमानत पर सुनवाई नहीं हुई। एक मुकदमे में शुक्रवार यानी आज की तारीख लगाई गई। जबकि गैंगस्टर का मुकदमा अभी सुनवाई की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन


शामली जनपद के कैराना में फरवरी 2021 में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी माता तब्बसुम बेगम सहित 40 लोगो के विरुद्ध गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। 15 जनवरी 2022 को पुलिस ने नाहिद हसन को गिरफ्तार करके एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


नाहिद हसन के अधिवक्ता ने कैराना स्थित एमपीएमएलए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद नाहिद हसन के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान

इसके अलावा 2019 में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुशनाम निवासी महिला ने भी नाहिद हसन के विरुद्ध अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरवार को हाई कोर्ट में नाहिद हसन पर अमानत में खयानत के मुकदमे में जमानत पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें शुक्रवार की तारीख दी गई है। जबकि गैंगस्टर के मुकदमे की तारीख अभी तक लिस्ट में नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed