फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No atmosphere of fear in BJP government: MP

भाजपा सरकार में भय का माहौल नहीं : सांसद

Sat, 21 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
No atmosphere of fear in BJP government: MP
शामली विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारी को सम्मानित करत? - फोटो : SHAMLI
भाजपा सरकार में भय का माहौल नहीं : सांसद
विज्ञापन

शामली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-3 के तहत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि पहले महिलाओं को आवागमन के दौरान भय रहता था। स्कूल के बाहर जमावड़ा होता था। व्यापारियों में खौफ था। वर्तमान सरकार ने भय के माहौल को खत्म करते हुए एक अच्छे वातावरण में काम करने का अवसर प्रदान किया है।
शनिवार को आयोजित समारोह में सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि महिलाएं सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। पूरा तंत्र आपके साथ है। आज बेटियां आसमान छू रही हैं। अलग-अलग क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ महिलाएं समूह के माध्यम से जुड़ी हैं, जो ऐतिहासिक है। सभी के पास आगे बढ़ने का अवसर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समूह की महिला भावना, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी और समाजसेवी ऋतु जैन व डॉ. मीना अग्रवाल ने भी विचार रखे। मिशन शक्ति केफेज-1व 2 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें चिकित्सा, पुलिस विभाग, स्वरोजगार क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, आंगनबाड़ी, महिला ग्राम प्रधान, बहादुरी/शौर्य में विशेष योगदान देने वाली महिलाएं शामिल रहीं। सभी को मास्क व राखी भी भेंट की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभी ने देखा। डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल, बीएसए गीता वर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुुरक्षा और स्वावलंबी बनने के गुर बताए
कैराना/ गढ़ीपुख्ता। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में कैराना सीएचसी, गांव सहपत, तीतरवाड़ा, झाड़खेड़ी व बुच्चाखेड़ी के स्कूलों में बालिकाओं व महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं से रूबरू होेते हुए एसएसआई राधेश्याम व महिला एसआई टीनू चौधरी ने उनकी सुरक्षा के साथ ही आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के गुर बताए।
ऊन तहसील के गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढिंढाली में मिशन शक्ति कार्यक्रम मुख्य अतिथि झिंझाना थाने के एसआई जयसिंह नागर की अध्यक्षता में हुआ। महिला हेड कांस्टेबल अनीता रानी इंचार्ज, अध्यापक अश्वनी कुमार और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयसिंह नागर महिला ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर नीलम बालियान. दीपा, प्रीति लता मंगेशकर पुष्पा देवी गीता रानी तथा प्रिया भाल रितेश धीमान समूह सखी उपस्थित रहे।
सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में थाना प्रभारी महावीर सिंह की अध्यक्षता व प्रधानाचार्य उर्मिला देवी के संचालन में मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी महावीर ने छात्राओं को निडर होकर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। इस अवसर पर नरेश सैनी, नीरज जैन, उर्मिला शर्मा, संगीता सैनी, दीप्ति अरोरा, आशा शर्मा, रूबी चौहान, मिंटों सैनी, नीलम, स्वाति, ज्योति, चित्रा, राजवीर सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत पलठेडी में जूनियर हाई स्कूल में पंचायती राज विभाग एवं गृह विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। ग्राम प्रधान अफशाना चौधरी ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। छात्राओं और महिलाओं को राखियां एवं मास्क वितरण किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व प्रधान शरीफ अहमद चौधरी, ग्राम प्रधान पति बिलाल हसन, फिरोज चौधरी आदि मौजूद रहे।

शामली विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित आशाऐ

शामली विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित आशाऐ- फोटो : SHAMLI

शामली विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में आंगनवाडी महिलाएं

शामली विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में आंगनवाडी महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed