फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHI officials reached on dharna among farmers

दसवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे किसान

Sun, 26 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
NHI officials reached on dharna among farmers
कैराना में हाईवे पर धरना दे रहे किसानो के बीच पहुचकर वार्ता करते एचएनआई के प्रोजेक्ट मैनेजर केके - फोटो : SHAMLI
कैराना। पंजीठ चौराहे पर क्रॉसिंग के लिए अंडरपास व पुल बनाए जाने की मांग को लेकर 10 दिन से चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। रविवार को एनएचएआई के अधिकारी धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे और पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराने की अपील की लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। 10 दिन पहले गांव मवी के पास जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनवाए जा रहे पुल व अंडरपास के निर्माण कार्य को बंद कराते हुए किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। किसानों की मांग हैं कि पंजीठ रामड़ा चौराहे पर ही पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाए, क्योंकि पंजीठ चौराहे से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों व ग्रामीणों का आवागमन होता हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे
अनिश्चितकालीन धरने के दसवें दिन रविवार को भी किसान कड़ाके की ठंड के बीच अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहें। दोपहर बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह अपनी टीम के साथ धरना स्थल पर किसानों के बीच पहुंचे तथा किसानों से मवी के पास निर्माणाधीन पुल व अंडरपास के निर्माण कार्य को पुन: शुरू कराने की अपील की तथा धरना जारी रख अपनी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने की बात कही। लेकिन धरनारत किसानों ने एनएचएआई के अधिकारी को मवी के स्थान पर पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कहीं। किसान ने शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर पंजीठ चौराहे पर पुल व अंडरपास बनवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed