फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New schedule of 22 trains released on Delhi-Shamli, Saharanpur railway route

Shamli News: दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 22 ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी

Mon, 02 Oct 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
New schedule of 22 trains released on Delhi-Shamli, Saharanpur railway route
शामली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे पर संचालित होने वाली उदयपुर- दिल्ली- हरिद्वार, ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस वे और जनता एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों के समय सारिणी में मामूली बदलाव रविवार से किया गया हैै। रविवार से सभी ट्रेनों का अपने निर्धारित समय पर संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 22 अप और डाउन ट्रेनों का प्रतिदिन संचालित होता है। उत्तर रेलवे नई दिल्ली की ओर से रविवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों के संचालन में मामूली बदलाव किया गया । रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, उदयपुर- ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस अब ाुासुबह 4.53 बजे शामली आएगी। शामली में दो मिनट रूककर 4.55 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। दिल्ली -शामली पैसेंजर 04019 सुबह 7.30 बजे आएगी। दिल्ली- शामली, सहारनपुर पैसेंजर 01619 सुबह 8.15 बजे, शामली आएगी। और 8.20 बजे शामली से रवाना होगी। दिल्ली-शामली, सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 04401 सुबह 9.55 बजे आएगी और सुबह दस बजे शामली से रवाना होगी। अभी तक यह ट्रेन सुबह 10.45 बजे आती थी। सहारनपुर के लिए 11 बजे रवाना होती थी। दिल्ली- शामली स्पेशल ट्रेन 01617 सुबह 11.20 बजे आएगी।दिल्ली- हरिद्धार एक्सप्रेस अब 12.50 बजे आएगी। शामली से 12:53 बजे रवाना होगी।04521 दिल्ली-शामली, सहारनपुर पैसेंजर 04521 दोपहर 3.34 बजे आएगी और शामली से 3.35 बजे रवाना होगी। जनता एक्सप्रेस 14545 शामली 7.18 बजे शामली आएगी। 7.20 बजे शामली से सहारनपुर के लिए रवाना होगी।इससे पूर्व यह ट्रेन 7.38 बजे आती थी। दिल्ली-शामली ट्रेन 01623 9.50 बजे आएगी और 04465 ट्रेन 10.55 बजे यहां आएगी। शामली से दिल्ली के लिए चलने वाली 01620 ट्रेन 1.55 बजे शामली से दिल्ली के रवाना होगी। 01622 ट्रेन सहारनपुर से चलकर सुबह पांच बजे शामली आएगी। सुबह 5.20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 04466 सुबह 6.40 बजे के स्थान पर 6.30 बजे चलेगी। 14546 ट्रेन सुबह 7:47 के स्थान पर 7.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन 04402 सहारनपुर दिल्ली डीएम यू तीन बजे के स्थान पर 2.51 बजे आकर 2.56 बजे, और 04522 ट्रेन शाम आठ बजे के स्थान पर 8.50 बजे दिल्ली रवाना होगी। 19610 ऋषिकेश उदयपुर एक्सप्रेस रात्रि 9.40 बजे ट्रेन आएगी। 9.45 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed