फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New education policy will be employment oriented, children will develop

नई शिक्षा नीति रोजगार परक होगी, ृच्चों का होगा विकास

Thu, 17 Sep 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
New education policy will be employment oriented, children will develop
नई शिक्षा नीति रोजगार परक होगी, बच्चों का होगा विकास
विज्ञापन

शामली। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो- शिक्षकों को नई शिक्षा नीति को रोजगार परक बताते हुए कहा कि शिक्षकों और बच्चो का विकास होगा।

बुधवार को शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में आयोजित कार्यशाला में दूसरे दिन मुख्य अतिथि कंडेला के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक ने मांग सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022-23 में लागू होगी, जिससे बच्चों के बस्तों का बोझ कम होगा। शिक्षकों की पढ़ाई की प्रगति से उनकी प्रोन्नति होगी। कार्यशाला के माध्यम से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समझने की आवश्यकता है, जिससे शिक्षकों को नई नीति लागू होते समय कोई समस्या न आए। कार्यशाला में सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर रूचिता ढाका, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली के जियाउल हक अंसारी, जनता इंटर कॉलेज बाबरी के प्रदीप कुमार , मनोहर इंटर कॉलेज, इस्सोपुरटील के रमेश चंद्रा मुरली ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर घनश्याम शर्मा, अंजली जैन, अश्वनी कुमार, छवि शर्मा, ज्योति तायल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज कुमार शर्मा, सोनिया सिंघल, राहुल संगल, महेश नारायण गौड़, साकेत निर्वाल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed