फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New breed from mobile is on the verge of ruin: Qasmi

मोबाइल से नई नस्ल बर्बादी के कगार पर: कासमी

Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
New breed from mobile is on the verge of ruin: Qasmi
झिंझाना के मदरसा नूरया में जलसे में शामिल कस्बा व देहात के लोग। - फोटो : SHAMLI
मोबाइल से नई नस्ल बर्बादी के कगार पर : कासमी
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। मदरसा नूरया में बुधवार रात दीनी इजलास का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना मुफ्ती अमजद कासमी ने लोगों को खिताब किया।
जलसे में तकरीर करते हुए मौलाना मुफ्ती अमजद कासमी ने कहा कि मोबाइल कीचड़ की तरह है। काम करना हो कुछ, करने कुछ और लग जाते हैं। इससे हमारे नौजवान कीचड़ में धंसते ही जा रहे हैं। मोबाइल ने नई नस्ल को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। आपस में भाईचारा कायम करो और फसाद न फैलाओ। जुआ और सट्टे से दूर रहो। अपने मां-बाप की खिदमत करो। अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीन की तालीम भी जरूर दो। नजरों की हिफाजत करो, क्योंकि नजरें शैतान के तीरों में से एक हैं। अपने पड़ोसी का ख्याल रखो। एक किसान दूसरे किसान की मेड़ न काटे। अमानत में खयानत न करो और झूठ न बोलो। जलसे की निजामत मौलाना आजम ने की। इस मौके पर कारी वकीलुर्रहमान, हाजी रईस, मौलाना गुलफाम, हाफिज अनवर, चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, खुर्शीद आलम, सादिक चौधरी, पूर्व चेयरमैन हाजी सरफराज खान, शौकत राना आदि सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed