फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Inspection of private hospitals; in one, a person who had only completed 12th providing treatment

शामली: निजी अस्पतालों की जांच, एक में 12वीं पास कर रहा था इलाज, दूसरे में उपचार करने वाला नहीं दिखा सका डिग्री

Wed, 28 Oct 2026 07:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 28 Oct 2026 07:31 PM IST
सार

जिले के सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां काफी अनियमितताएं मिलीं। दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Shamli: Inspection of private hospitals; in one, a person who had only completed 12th providing treatment
डॉक्टर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बुधवार को टीम के साथ दो निजी अस्पतालों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान एक अस्पताल में चिकित्सक के स्थान पर 12वीं पास युवक मरीजों को दवा देते हुए मिला, वहीं दूसरे अस्पताल में उपचार करने वाले रजिस्ट्रेशन व डिग्री नहीं दिखा सके। दोनों अस्पताल संचालकों को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


सह नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में स्थित निजी अस्पताल पर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक नहीं मिले। चिकित्सक की कुर्सी पर 12वीं पास युवक मरीजों को दवा दे रहा था। उसके पास कोई डिग्री नहीं थी। इसी दौरान युवक मौके से भाग निकला। इसी तरह अन्य युवक मरीज को इंजेक्शन लगा रहे थे। अस्पताल संचालक चिकित्सक से फोन पर बात की तो उसने दिल्ली में होना बताया। ऊपरी मंजिल पर अस्पताल में कई बच्चे भर्ती मिले।
विज्ञापन


इसके बाद मोहल्ले में दूसरे निजी अस्पताल में पहुंचकर जांच की तो वहां पर चिकित्सक मरीजों की जांच करते हुए मिले। सह नोडल ने बताया कि चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन और डिग्री मांगी तो वह कोई कागज नहीं दिखा सके। अस्पताल में बच्चा केयर के लिए मशीन रखी मिली। हालांकि मशीन चालू स्थिति में नहीं पाई गई। मरीजों को दवा देने वाले युवक के पास भी डिग्री नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सह नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि नोटिस का जबाव संतोषजनक नहीं पाया जाता तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed