फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence of teachers: Future of 370 BA and BAC students in darkness

अध्यापकों की लापरवाही : बीए व बीएसी के 370 छात्रों का भविष्य अंधकार में

Sat, 27 Jul 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Negligence of teachers: Future of 370 BA and BAC students in darkness
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में बीए व बीएससी के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा के नंबर अध्यापकों द्वारा यूनिवर्सिटी की साइट पर अपलोड नहीं करने व परीक्षा की हार्ड कापी यूनिवर्सिटी को नहीं भेजने के कारण करीब 370 छात्रों का रिजल्ट यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नहीं किया गया। जबकि दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी है। रिजल्ट नहीं आने के कारण 370 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन


दरअसल, मार्च 2024 में बीए व बीएससी के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई थी। 100 नंबर के पेपर में 25 से लेकर 40 नंबर तक की आंतरिक परीक्षा महाविद्यालय के संबंधित शिक्षक द्वारा कराई जाती है। परीक्षा के बाद उनके नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही हार्ड कापी यूनिवर्सिटी को भेजी जाती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि मार्च 2024 में पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई थी। अध्यापकों की लापरवाही के कारण बीए पहले सेमेस्टर के 207 छात्र, तीसरे सेमेस्टर के 81 छात्र व पांचवें सेमेस्टर के 40 छात्र तथा बीएससी के पांचवें सेमेस्टर के 42 छात्रों की आंतरिक परीक्षा के नंबर मां शाकुंबरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर की साइट पर अपलोड नही किए गए और न ही हार्ड कापी जमा कराई गई थी। जिस कारण 26 जून 2024 को इन छात्रों का रिजल्ट नहीं आया। इस कारण यूनिवर्सिटी द्वारा साइट पर नोटिस अपलोड किया गया। जबकि 12 जुलाई को दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षा भी पूरी हो चुकी है। रिजल्ट नही आने के कारण ऐसे छात्रों को दूसरे विद्यालय में एडमिशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अध्यापकों को दिए गए नोटिस

महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आंतरिक परीक्षा के नंबर व हार्ड कापी नहीं भेजने में पांच अध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। जिस कारण 370 छात्रों का रिजल्ट रोका गया है। ऐसे अध्यापकों को रजिस्टर द्वारा नोटिस जारी करके उनके हस्ताक्षर कराए गए है, ताकि वो जल्द ही परीक्षार्थियों के नंबर साइट पर अपलोड करने के साथ ही हार्ड कापी मां शाकुंबरी देवी विश्वविद्यालय को भेज दे, ताकि 370 बच्चों का रिजल्ट आ सके। जल्द ही छात्रों की समस्या को दूर किया जाएगा।

-----

यह बोले छात्र...
बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र आमिर राणा ने बताया कि 2 जुलाई को उसका एलएलबी की पढ़ाई के लिए सलेक्शन हो गया था। जिसमें अंतिम तारीख 8 जुलाई थी। उसने महाविद्यालय जाकर अपने रिजल्ट नहीं आने के बारे में पूछा तो बताया कि अभी हार्ड कापी सबमिट नहीं हुई। रिजल्ट नहीं आने के कारण उसका एलएलबी में सलेक्शन नहीं हो पाया।

बीए तीसरे सेमेस्टर के छात्र सावेज अंसारी ने बताया कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा हो गई ,लेकिन तीसरे सेमेस्टर कर रिजल्ट टीचरों की लापरवाही के कारण नहीं आया।

बीए पांचवें सेमेस्टर के छात्र सावेज जंग ने बताया कि रिजल्ट एक माह पहले घोषित हुआ था, लेकिन उनका रिजल्ट नहीं आया। दूसरे विद्यालय में एडमिशन नहीं मिल रहा है।


बीएससी पांचवें सेमेस्टर के छात्र कासिफ राणा ने बताया कि गलती अध्यापकों की है। जिस कारण उनका रिजल्ट यूनिवर्सिटी ने रोक लिया है। नये कालेज में एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed