फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence: Driven migrant workers brought in roadways bus

लापरवाही- रोडवेज बस में लाए गए प्रवासी श्रमिकों को रास्ते में उतारा

Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Driven migrant workers brought in roadways bus
शामली रोडवेज बस अड्डे पर जांच करते एसडीएम संदीप कुमार। - फोटो : SHAMLI
लापरवाही : रोडवेज बस में लाए गए प्रवासी श्रमिकों को रास्ते में उतारा
विज्ञापन

शामली। सरकार के निर्देेश पर लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से फंसे प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज बसों से लाया जा रहा है। मथुरा से लाए जा रहे राजस्थान के प्रवासी मजदूरों को रास्ते में उतार दिया गया। डीएम ने बस के चालक, परिचालक और होमगार्ड की लापरवाही मानते हुए गृह विभाग और रोडवेज को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि राजस्थान के 24 प्रवासियों को जनपद मथुरा से बस द्वारा वहां के डीएम द्वारा शामली भेजा गया था। रोडवेज बस के चालक को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी प्रवासी को सीधे जनपद शामली में पहुंचाएंगे और किसी को रास्ते में नहीं उतारेंगे। डीएम ने बताया कि यह बस रविवार को शामली पहुंची थी। उन्हें जानकारी मिली कि चालक व संबंधित कर्मचारियों ने कुछ प्रवासियों को रास्ते में ही उतार दिया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेेते हुए बस के चालक, परिचालक और होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की की संस्तुति करते हुए गृह विभाग और रोडवेज को पत्र भेजा है। इस संबंध में एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि अभी तक यह मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। उधर, बताया गया है कि जो प्रवासी बस से रास्ते में उतरे थे, उनकी तलाश कर कई को क्वारंटीन किया गया, जबकि पांच-छह प्रवासी के मोबाइल पर संपर्क किया जा रहा है, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन चार बसों से पहुंचे 19 प्रवासी
शामली। सोमवार को दूसरे दिन भी चार बसों से 19 प्रवासी श्रमिक जनपद में पहुंचे है। ये सभी प्रवासी राजस्थान में काम करते थे। एक बस में मथुरा से आठ प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची। इसके अलावा एक बस में दो, एक में छह और एक बस में तीन प्रवासी शामली जनपद के थे। इसके बाद बस अन्य जनपदों के प्रवासी श्रमिकों को लेकर रवाना हो गई। सभी प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। बताया गया है कि लखनऊ से आई एक बस में प्रवासी श्रमिकों की सूची में जनपद के 14 प्रवासी दिखाए गए थे, लेकिन जब आईडी चेक की गई तो उन 14 में आठ बुलंदशहर जिले के पाए गए। उन्हें उसी बस से बुलंदशहर भेजा दिया गया।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर चालक की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर चालक की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठे श्रमिक।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठे श्रमिक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed