फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neeraj Goyal will participate in the national conference

राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे नीरज गोयल

Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Goyal will participate in the national conference
शामली में प्रधानाध्यापक नीरज गोयल। - फोटो : SHAMLI
राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे नीरज गोयल
विज्ञापन

शामली। प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 शामली के प्रधानाध्यापक रविवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य पर केंद्रित आभासी (वर्चुअल) राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में वह स्वस्थ बच्चे, विकसित भारत विषय पर अपना संबोधन देंगे।
16 अक्तूूबर को स्कूल सस्टेनेबिलिटी एंड एजूकेशन रोडमैप टू एसडीजी 2030 थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन सरकारी स्कूलों की बेहतरी के लिए काम करने वाली सरकारी स्कूल डॉट इन, शिक्षा क्षेत्र की थिंक टैंक वी सिटीजंस फाउंडेशन और प्रतिष्ठित फर्ग्युसन कॉलेज पुणे की इकोनॉमिक्स क्लब संयुक्त रूप से कर रही है। प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि इस सम्मेलन के जरिये सभी वक्ता स्कूली शिक्षा को केंद्र में रखते हुए भारत को सतत विकास लक्ष्य प्राप्ति के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। आयोजन में देशभर से उन चयनित शोध पत्र लेखकों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने विविध विषयों पर अपने लेख लिखे हैं।
विज्ञापन

नीरज गोयल को अपने विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास एवं पोषण के लिए किए गए प्रयासों को साझा करेंगे। नीरज गोयल के अलावा इस सम्मेलन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शुमा बनिक, पोषण विशेषज्ञ मोनिका मालवीय, सुभारती डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सहायक प्राध्यापक डॉ. आकांक्षा त्यागी, मुंबई से सर्जन डॉ. देवयानी बहल और दिल्ली से शिक्षिका गायत्री अरोरा भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed