फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets got yoga, PT practiced

Shamli News: एनसीसी कैडेट्स को योग, पीटी का कराया अभ्यास

Fri, 16 Jun 2023 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets got yoga, PT practiced
-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को योग और पीटी का अभ्यास कराया गया।

स्कूल में आयोजित शिविर में कैडेट्स को ओपनिंग एड्रेस में संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन ठाकुर ने कहा कि इस शिविर में दस दिन के दौरान सभी कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, शारीरिक दक्षता, युद्ध एवं क्षेत्र कौशल, सैन्य इतिहास, नेतृत्व क्षमता, पगबाधा प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा, कॅरिअर काउंसिलिंग आदि विषयों को पढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक रूप से कार्य करने की क्षमता विकसित करने के लिए कैडेट्स के बीच प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सब प्रशिक्षण विद्यालयों और बटालियन में भी परेड के दौरान दिए जाते हैं, लेकिन शिविर के दौरान 10 दिनों तक एक साथ रहना, खाना कैडेट्स में एक-दूसरे की संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना और एकता व अनुशासन के साथ 10 दिनों तक अपने व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को विकसित करना भी शिविर का मुख्य उद्देश्य है। कैंप एडज्यूटेंट कैप्टन केपी सिंह और सूबेदार मेजर तिलकराज के निर्देशन में बीएचएम संजीवन हवलदार विजय, अजय, थापा आदि ने कैडेट्स को मैप रीडिंग के अध्ययन के दौरान मैप सेट करना, कंपास का प्रयोग करना, उत्तर निकालना और मैप से जमीन पर और जमीन से मैप पर अपनी स्थिति ज्ञात करने का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार, सेकेंड ऑफिसर डॉक्टर विजय कुमार, थर्ड ऑफिसर लक्ष्मी गर्ग, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, स्वाति, मनजीत, जयेंद्र सिंह, सोमपाल, सुशील कुमार, योगेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed