{"_id":"626d7bfe5fa05d1ab516adcf","slug":"ncb-got-shaheen-bagh-route-through-kairana-muzaffarnagar-shamli-news-mrt5867320147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स प्रकरण: एनसीबी को कैराना-मुजफ्फरनगर के जरिए मिला शाहीन बाग का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स प्रकरण: एनसीबी को कैराना-मुजफ्फरनगर के जरिए मिला शाहीन बाग का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली के शाहीन बाग से पकड़ी गई करीब 100 करोड़ की ड्रग्स का इनपुट एनसीबी को कैराना और मुजफ्फरनगर से मिला था। इसके बाद ही एनसीबी ने दिल्ली से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की थी। एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मुजफ्फरनगर व दिल्ली के एक-एक और अफगानिस्तान के दो नागरिकों को हिरासत में ले रखा है। इनसे पूछताछ की जा रही है। कैराना से हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया गया है।
एनसीबी को कई दिन पूर्व देश में ड्रग्स की बड़ी खेप आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद टीम ने कैराना और मुजफ्फरनगर में डेरा डाल दिया था। यहां से टीम को इनपुट मिला था। जिसके बाद शाहीन बाग में कार्रवाई की गई। वहां करीब 100 करोड़ की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 30 लाख की नकदी और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई थी। इसके बाद दिल्ली से दो अफगानिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया। कैराना और मुजफ्फरनगर से भी एक-एक युवक को उठाया। कैराना से हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मुजफ्फरनगर, दिल्ली से उठाए गए युवकों के अलावा दोनों अफगानी नागरिकों से पूछताछ जारी है। कैराना के एक अन्य युवक की तलाश में एनसीबी अभी भी है। लेकिन वह हाथ नहीं आया है। अभी एनसीबी कैराना में फिर से दबिश दे सकती है।
अफगानिस्तान के साथ दुबई व पाकिस्तान से भी जुड़ रहे तार
एनसीबी अधिकारी इस मामले को नारको आतंकवाद से जोड़कर देख रहे हैं। इस मामले के तार अफगानिस्तान, दुबई और पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी यह नेटवर्क फैला हुआ है। जिसे एनसीबी खंगालने में जुटी है। जब तक इस मामले से जुड़े सभी लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।