फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nawab became the owner of crores of rupees in a few days, also a luxurious house

Shamli News: चंद दिनों में करोड़ों का मालिक बना नवाब, आलीशान मकान भी

Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nawab became the owner of crores of rupees in a few days, also a luxurious house
संसो​धित ... ईडी.. नवाब का फोटो। सौजन्य- सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
शामली। कंपनियों में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में एजेंट शहर के नवाब के संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। नवाब चंद दिनों में ही करोड़पति बन बैठा। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईडी ने नवाब के किराए के मकान से ईडी ने संदूक, अलमारी, बैड आदि में रखे 90 लाख से अधिक रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में पता चला है कि नवाब पूर्व में गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था। वह अप्रशिक्षित था लेकिन गांव में डॉक्टरी कर मरीज देखता था। जिसके कारण गांव में वह डाॅक्टर के नाम से भी चर्चित हो गया। कुछ समय पहले उसने निवेश के लिए लोगों से संपर्क साधना शुरू किया था और करोड़पति बन गया। डांगरौल में नवाब का आलीशान मकान है। हालांकि मकान को उसके पिता खुद बनवाने की बात कह रहे हैं।नवाब के नाम शामली में ही प्राइवेट अस्पताल भी है। कई अन्य प्रोपर्टी भी बताई गई है, जिसकी जांच ईडी ने शुरू कर दी है। नवाब को भी लग्जरी गाड़ियों का शौक है।
विज्ञापन


पांच लाख निवेश करने पर प्लाट नाम करने का लालच
चौसाना और भड़ी के दो लोगों ने बताया कि क्षेत्र के दो एजेंटों के कहने पर उन्होंने करीब तीन लाख रुपये कंपनी में निवेश किए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही रुपये आने बंद हो गए थे, हालांकि, उसने पुलिस से शिकायत नहीं की है। शामली के व्यक्ति ने बताया कि एजेंट अब उन्हें कह रहे थे कि यदि पांच लाख से अधिक रुपये इनवेस्ट करोगे तो उनके नाम कोई प्लाॅट भी करा दिया जाएगा, जो कमिशन आएगा, उसमें से वह दो प्रतिशत लेंगे। हालांकि प्लाट नाम नहीं कराया था। चौसाना के एक पीड़ित ने जल्द पुलिस और ईडी से भी शिकायत करने की बात कहीं है। उ सका कहना है कि इनवेस्ट के तीन दिन बाद ही उसे रुपये आने बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भूमिगत हुए एजेंट

ईडी के छापे के बाद कई एजेंट भूमिगत हो गए हैं।हालांकि निवेशक अभी भी रुपये लगा रहे हैं। एक निवेशक ने बताय कि बॉट ब्रो का नाम बदलकर अब बेलकम बेक किया गया है। इसके अलावा नई कंपनी भी लांच की गई है, जिस पर रुपये एजेंट इनवेस्ट करा रहे हैं।



अफगानिस्तान, दुबई के लोगों की भी जांच में जुटी

लविश के साथ अफगानिस्तार, दुबई और अन्य स्थानों के लोग भी जुड़े हैं। काफी संख्या में विदेशियों ने भी रुपया निवेश किया है। ईडी जांच में जुटी है विदेशों के कौन कोन नामचीन चेहरे लविश के साथ जुड़े हैं।




सेलीब्रेटी को 5 से 10 लाख रुपये में बुलाता है लविश
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए लविश दुबई में समय-समय पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ऑबेराय, तुषार कपूर, क्रिकेटरों और अन्य को बुलाता है जिन्हें वहां बुलाने के बदले पांच से लेकर दस लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed