फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   My village , my pride for the five villages selected

मेरा गांव-मेरा गौरव के लिए पांच गांव चयनित

Mon, 16 Nov 2015 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 16 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
शामली। किसानों को आधुनिक व सहफसली खेती के प्रति जागरूक करने के लिए मेरा गांव-मेरा गौरव योजना के तहत जिले के पांच गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में कृषि वैज्ञानिक गोष्ठियां कर किसानों को जागरूक करेंगे। साथ ही कृषि संबंधी अन्य जानकारियां भी किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए मेरा गांव-मेरा गौरव नाम से योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को पांच-पांच  गांवों का चयन करना है।
विज्ञापन


शामली जिले से झिंझाना क्षेत्र के पांच गांव वेदखेड़ी, डोकपुरा, लक्ष्मणपुरा, बीबीपुर व पांवटी खुर्द हैं। इन गांवों का चयन भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के  वैज्ञानिक डा. अमित शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अमित शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।  शामली क्षेत्र में किसान गन्ने  की फसल पर अधिक निर्भर हैं। गन्ने का उचित व समय से भाव नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से हानि होती  है। जिसके चलते किसानों को अन्य फसलों को अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वह फसलों से लाभ  ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed