फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murderous attack on electrician

Shamli News: विद्युतकर्मी पर जानलेवा हमला किया

Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Murderous attack on electrician
झिंझाना। विद्युत विभाग में मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले युवक पर चार लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेरठ से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रेम विवाह करने की रंजिश में हमला करना बताया गया है। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी निवासी सतीश सैनी ने चौसाना पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा आकाश शुक्रवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। हथछोया गांव से मीटर रीडिंग का कार्य पूरा करने के बाद दोपहर करीब दो बजे गांव लव्वा दाउदपुर जा रहा था। चौसाना मार्ग पर लव्वा मोड़ के पास विक्रम, कबूल, पंकज और गुरमीत निवासी गांव खेड़ी खुशनाम ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके पुत्र को जबरन गाड़ी में डालकर अपने घर ले गए और वहां भी बेरहमी से पिटाई की। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ऊन सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल और फिर मेरठ और अब पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed