फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITI छात्र की हत्या: इकलौते बेटे की लाश देख फफक कर रोए पिता, बिलखती रहीं 3 बहनें; इन सवालों के नहीं मिले जवाब

Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 06 May 2026 12:25 AM IST
सार

Shamli News:  लक्ष्मीपुरा गांव से लापता आईटीआई के छात्र गोविंद की हत्या करके शव जलाकर कुएं में फेंक दिया गया। वह घेर पर सोने के लिए गया था, सुबह उसकी लाश मिली, जो कि डॉग स्क्वायड ने तलाशी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Murder of ITI student: Father wept bitterly after seeing the dead body of his only son, 3 sisters kept crying
गोविंद की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली स्थित चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में सोमवार रात से लापता आईटीआई के छात्र गोविंद (20) का जला हुआ शव जंगल में स्थित कुएं में मिला। सूचना पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ कैराना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। शव बुरी तरह जला हुआ था। परिजनों ने हत्या कर शव को जलाने और उसे कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 
Murder of ITI student: Father wept bitterly after seeing the dead body of his only son, 3 sisters kept crying
घेर पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मृतक के चाचा दीनदयाल ने बताया कि गोविंद सोमवार रात करीब 11 बजे घर से गांव के ही घेर में सोने गया था। मंगलवार सुबह जब परिजन पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बाद में गांव के पास खेत में काम कर रहे मजदूरों ने कुएं में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसकी पहचान गोविंद के रूप में हुई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को जलाने के बाद कुएं में फेंका गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
 
Murder of ITI student: Father wept bitterly after seeing the dead body of his only son, 3 sisters kept crying
शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी और मोबाइल फोन में छिपा हत्या का राज
पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों और मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। एसपी के अनुसार घटनास्थल के आसपास के इलाके को भी खंगाला जा रहा है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of ITI student: Father wept bitterly after seeing the dead body of his only son, 3 sisters kept crying
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन चारपाई पर ही मिला
मृतक के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि गोविंद का मोबाइल फोन उसकी चारपाई पर ही पड़ा मिला, जबकि वह लापता था। इससे आशंका और गहरा गई है कि उसे जबरन उठाकर ले जाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

आईटीआई का छात्र था गोविंद
परिजनों के अनुसार गोविंद केएस डिग्री कॉलेज इस्सोपुर में आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता सुखबीर सिंह, जो जिजौला के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं, बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका इकलौता चिराग बुझ गया और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।
 
विज्ञापन
Murder of ITI student: Father wept bitterly after seeing the dead body of his only son, 3 sisters kept crying
गोविंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
चारपाई से सीधे कुएं तक पहुंचा कुत्ता
आईटीआई छात्र की हत्या मामले की जांच में डॉग स्क्वॉयड टीम ने महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने मृतक की चारपाई और बिस्तर की जांच की। जांच के दौरान कुत्ते ने बिस्तर के कपड़ों को सूंघने के बाद सीधे कुएं की ओर रुख किया और वहीं जाकर रुक गया। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं घेर के अंदर या रास्ते में की गई हो सकती है और इसके बाद शव को कुएं में फेंका गया। जांच में सामने आया है कि घेर की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए हो।

पुलिस खोज रही इन सवालों का जवाब
- आखिर किस वजह से गोविंद को निशाना बनाया गया, क्या पुरानी रंजिश या कोई और कारण?
- क्या उसे घेर से ही अगवा किया गया या कोई जानकार बुलाकर बाहर ले गया?
- वारदात को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे और क्या यह सुनियोजित हत्या है?
- हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश क्यों की गई, क्या सबूत मिटाने की मंशा थी?
- क्या पहले कहीं और हत्या कर शव यहां लाया गया?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed