फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   murder case has accused police

हत्याकांड : आरोपियों से मिली है पुलिस

Fri, 12 Feb 2016 12:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
murder case has accused police
शामली। झिंझाना रोड स्थित विवाहिता की निर्मम हत्या के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ  पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। आरोप था कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। जिस कारण वह खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन


टीचर्स कालोनी में 24 दिसंबर को हुई विवाहिता के हत्यारोपी अभी फरार चल रहे हैं। मृतका के भाई आमवाली निवासी अनुराग ने पति रोबिन, सास उर्मिला, ननदोई मोहित, ननद अंशु, ससुर तेजवीर, विकास व ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही परिजनों से मारपीट के मामले में कंवरपाल, वीरेंद्र और ओमवीर पर भी केस दर्ज है। पुलिस मृतका की सास उर्मिला, पति रोबिन व ससुर तेजपाल को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फिर से भाकियू कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और जानबूझकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। करीब पांच घंटे तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी चलती रही। बाद में एडिशनल एसपी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तुरंत कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एएसपी ने मृतका के परिजनों व भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की और इस मामले में फरार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। भाकियू के प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, प्रदीप चौधरी, कुलदीप पंवार, तेजपाल सिंह धनौड़ा, बिट्टू, सहदेव, ब्रजपाल, प्रदीप, सहंसर पाल, सुरेंद्र सिंह, बाबा सूरजमल, जयवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed