फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Today all the work of the municipality will stop, the strike continued for the fourth day

Shamli: आज नगर पालिका के सभी कार्य ठप करेंगे कर्मचारी,धरना चौथे दिन भी जारी रहा

Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

शामली नगर पालिका की दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी के मामले में नगरपालिका के कर्मचारीयों ने चौथे दिन भी धरना जारी किया, चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया आदि भी मौजूद रहें ।

विज्ञापन
Shamli: Today all the work of the municipality will stop, the strike continued for the fourth day
शामली नगर पालिका में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

शामली, नगर पालिका के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना चौथे दिन भी जारी रहा। पालिका कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, सोमवार से सफाई और पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शहर के भैंसवाल रोड पर नगर पालिका की दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी के मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित और मोहर्रिर गजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है। इसके विरोध में स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से पालिका कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरने पर हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है
कर्मचारियों का कहना है कि दोनों कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई अवैधानिक तरीके से की गई। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के आदेश को निरस्त करने की मांग की।

रविवार को चौथे दिन भी पालिका कर्मचारी धरने पर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह सोमवार से शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था और कार्यालय के सभी कार्य पूर्ण रूप से ठप करेंगे।

यें भी मौजूद रहे
इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, आजम खां, साजिद, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र कुमार, मदनपाल, कंवरपाल, अमित संजीव निर्वाल, प्रदीप बिडला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: वर्दी का रौब: बागपत में सिपाही ने युवक को जड़ा थप्पड़, अभद्रता पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed