उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिसकर्मियों को वर्दी का रौब दिखाना महंगा पड़ गया। यहां एक सिपाही ने थप्पड़ मार दिया, वहीं इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने पर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मामला एसपी नीरज कुमार जादौन के संज्ञान में आया तो सीओ को इसकी जांच सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया।
वर्दी का रौब: बागपत में सिपाही ने युवक को जड़ा थप्पड़, अभद्रता पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
थानाक्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले एक किशोरी स्कूल गई थी। घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर किशोरी को ले जाने का शक जताते हुए बिनौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के परिजन शनिवार को ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे ओर इंस्पेक्टर से मुकदमे के बारे में जानकारी करने लगे।
आरोप है इंस्पेक्टर ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उठकर चल गए। यह सूचना गांव में अन्य परिजनों तक पहुंची तो गांव से अन्य लोग व महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर बिनौली थाने पहुंचे गए। आरोप है कि थाने में एक युवक को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
देखें वीडियो: https://youtu.be/wQbogS85aXc
वहां इंस्पेक्टर भी पहुंच गए तो उनके साथ महिलाओं की खूब नोकझोंक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ही बेटी लापता हुई है और पुलिस उनका ही उत्पीड़न कर रही है। करीब दो घंटे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कर किशोरी की जल्द ही बरामदगी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही युवक का मोबाइल वापस दिलवाया गया।
थाने पर हंगामे को लेकर लोगों ने थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाया था। सीओ से मामले की जांच कराई गई, मामला सही पाया गया। जिस पर इंस्पेक्टर विरजाराम को हटा दिया गया है। विरजाराम के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। -नीरज कुमार जादौन, एसपी