फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipality received first application for dog registration

Shamli News: कुत्ते का पंजीकरण कराने के लिए पालिका को मिला पहला प्रार्थना पत्र

Thu, 22 Aug 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 22 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Municipality received first application for dog registration
शामली। शहर के मोहल्ला रेशमी कटहरा निवासी नवनीत गर्ग ने अपने पालतु कुत्ते का पंजीकरण कराने के लिए नगरपालिका को प्रार्थना पत्र दिया है। अभी तक कुत्ते का पंजीकरण कराने का यह पहला प्रार्थना पत्र है। पालिका इसके लिए 500 रुपये पंजीकरण शुल्क प्रति वर्ष और एक साल बाद नवीनीकरण शुल्क 500 रुपये वसूल करेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका शामली में शहरी क्षेत्र में पालतु कुत्तों का पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है। चार दिन पहले शहर की दीनदयाल काॅलोनी में पिटबुल के हमले में दो किशोर के घायल होने के बाद नगरपालिका ने कुत्ते के पंजीकरण न कराने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूल करने की बात कही है। बुधवार को मोहल्ला रेशमी कटहरा निवासी नवनीत गर्ग ने अपने कुत्ते का पंजीकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। नवनीत ने बताया उनके पास रोट व्हीलर नस्ल का कुत्ता है, जिसकी उम्र चार वर्ष है। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि पालिका में पालतु कुत्तों का पंजीकरण करने की व्यवस्था बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कुत्तों की जानकारी के लिए पालिका की तरफ से घर-घर सर्वे कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed