{"_id":"687a6bec361a45f52f02c14f","slug":"municipal-board-meeting-ends-in-chaos-opposition-over-property-tax-system-and-city-garden-dispute-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हंगामे के बीच अधूरी रह गई नगर पंचायत बोर्ड बैठक, स्वकर प्रणाली और सिटी गार्डन पर भिड़े सभासद व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हंगामे के बीच अधूरी रह गई नगर पंचायत बोर्ड बैठक, स्वकर प्रणाली और सिटी गार्डन पर भिड़े सभासद व अधिकारी
Fri, 18 Jul 2025 09:33 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:33 PM IST
सार
शामली में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामे के चलते अधूरी रह गई। सभासदों ने स्वकर प्रणाली का विरोध किया और सिटी गार्डन को लेकर चेयरमैन व अधिकारियों में तीखी बहस हुई। बैठक बिना निष्कर्ष के समाप्त हो गई।
विज्ञापन
शामली में बोर्ड बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को भारी हंगामे के बीच अधूरी रह गई। बैठक में प्रमुख मुद्दों में से एक रहा स्वकर प्रणाली, जिसका सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से विरोध किया। इसके साथ ही, सिटी गार्डन बारात घर को ठेके पर दिए जाने और ठेकेदारों के भुगतान को लेकर तीखी बहस हुई। मामला इतना गरमा गया कि चेयरमैन राव मुशयदा बैठक छोड़कर बाहर निकल गईं।
विज्ञापन
बैठक का आयोजन दोपहर तीन बजे नगर पंचायत कार्यालय में किया गया था। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन राव मुशयदा ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था
विज्ञापन
Trending Videos
सबसे पहले एजेंडे में स्वकर प्रणाली को रखा गया, जिस पर चर्चा के दौरान सभी उपस्थित सभासदों ने कहा कि यह प्रणाली आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।
सभासदों ने प्रशासन द्वारा प्रस्तावित स्वकर प्रणाली के विरोध में संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन को सौंपा और मांग की कि टैक्स की पुरानी व्यवस्था को ही यथावत रखा जाए।
सभासदों ने प्रशासन द्वारा प्रस्तावित स्वकर प्रणाली के विरोध में संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन को सौंपा और मांग की कि टैक्स की पुरानी व्यवस्था को ही यथावत रखा जाए।
बैठक में दूसरा बड़ा मुद्दा सिटी गार्डन बरात घर को ठेके पर देने का उठा। सभासद महबूब अहमद और बॉबी अरोड़ा ने बरात घर को ठेके पर देने की मांग करते हुए इसे आय का साधन बताया। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड में प्रस्ताव लाकर वोटिंग कराने की बात कही। लेकिन चेयरमैन ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह विषय एजेंडे में नहीं है, और इस मुद्दे पर बिना पूर्व सहमति के कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। विवाद इतना बढ़ा कि बैठक में हंगामा शुरू हो गया। चेयरमैन ने विरोध जताते हुए मीटिंग से वॉकआउट कर लिया।
बैठक में उपस्थित कुछ सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन द्वारा ठेकेदारों के भुगतान रोक दिए गए हैं, और मीटिंग के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
इन आरोपों पर सफाई देते हुए चेयरमैन राव मुशयदा ने कहा कि ठेकेदारों की कोई भी भुगतान संबंधी फाइल उनके पास नहीं आई है। यदि फाइल आती है तो जांच के बाद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिटी गार्डन गरीबों की सहूलियत के लिए बना है, इसे ठेके पर नहीं दिया जाएगा। अभद्र भाषा का आरोप गलत है।
इन आरोपों पर सफाई देते हुए चेयरमैन राव मुशयदा ने कहा कि ठेकेदारों की कोई भी भुगतान संबंधी फाइल उनके पास नहीं आई है। यदि फाइल आती है तो जांच के बाद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिटी गार्डन गरीबों की सहूलियत के लिए बना है, इसे ठेके पर नहीं दिया जाएगा। अभद्र भाषा का आरोप गलत है।
