फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shabnam from Ghaziabad brought Kanwar for her mother-in-law and father-in-law in Muzaffarnagar

UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था

Fri, 18 Jul 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

गाजियाबाद की रहने वाली शबनम अपने सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई। शबनम को उसके सास-ससुर ने बेटी की तरह प्यार दिया। अब वह मुस्लिम से हिंदू बन चुकी हैं और भोलेनाथ में उनकी आस्था है।

विज्ञापन
Shabnam from Ghaziabad brought Kanwar for her mother-in-law and father-in-law in Muzaffarnagar
कांवड़ लेकर आई गाजियाबाद की शबनम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंची मुस्लिम महिला शबनम ने अपने सास-ससुर के लिए कांवड़ उठाई है। उसका कहना है कि पहले पति का इंतकाल हुआ तो उसे हिंदू परिवार ने सहारा दिया था, इसी वजह से उसने पवन से दूसरी शादी कर सनातन धर्म अपना लिया। पति के साथ 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी शबनम पति पवन के साथ 12 जुलाई को पावन नगरी हरिद्वार से 21 लीटर पवित्र गंगा जल लेकर आई है। उनके दो बच्चे हैं। वह कहती है कि पहले पति का इंतकाल हो गया था। किसी ने उसे सहारा नहीं दिया। इसके बाद पवन ने अपनाया। 
विज्ञापन


सास-ससुर ने बेटी की तरह प्यार दिया। अब वह मुस्लिम से हिंदू बन चुकी हैं और भोलेनाथ में उनकी आस्था है। कांवड़ सास मंजू व ससुर अशोक कुमार को समर्पित है। वह अपने जीवन में सास-ससुर की खूब सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गंगाजल कलश से झुके कंधे, नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था
वहीं, बिजनौर के नजीबाबाद में हरिद्वार से ला रहे भारी भरकम गंगाजल कलश कांवड़ से शिवभक्तों कंधे झुके हुए हैं, लेकिन भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था ने उनके कदम डगमगाने नहीं दिए। बम भोले की गूंज के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त 40 से 120 लीटर गंगाजल की कांवड ले जाते दिखे। 

 

कांवड़ यात्रा में उमड़े शिवभक्त गूंजे बम भोले के जयकारे
बिजनौर के नजीबाबाद में ही सावन माह की शिवरात्रि नजदीक आते हुए कांवड़ मेले में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी है। मार्गों पर बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। गंगाजल से भरे कलश और कांवड़ कांधों पर लेकर कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। 23 जुलाई को श्रावण मास की शिवरात्रि है। 

 

हरिद्वार से शिवभक्तों का गंगाजल और कांवड़ लाने का सिलसिला जारी है। कांवड़ मेले में लगातार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए मंदिर पर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

 

पुजारी ने बताया कि शनिवार और रविवार को कांवड़ मेले में अधिक संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। उधर, नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, अमरोह, संभल क्षेत्र के कई जत्थे कांवड़ ले जाते दिखे। शिवभक्त अवनीश, सौरभ, अनिकेत, ऋषभ, सोनू ने बताया कि उन्होंने परिवार की समृद्धि और सुख शांति के लिए मन्नत मांगी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed