फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mundet power station SSO died due to electric shock

Shamli News: इनवर्टर का करंट लगने से मुंडेट बिजलीघर के एसएसओ की मौत

Mon, 30 Jun 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mundet power station SSO died due to electric shock
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी मुंडेट खादर बिजलीघर के सब स्टेशन ऑपरेटर शानू सैनी (28) की करंट लगने से मौत हो गई। वे देर शाम के समय गांव में बिजली फीटिंग का काम करने गए थे। इनवर्टर का करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शानू सैनी चौसाना क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर स्थित बिजलीघर पर करीब सात साल से संविदा पर एसएसओ के पद पर कार्यरत थे। एसएसओ के अलावा वे बिजली फीटिंग का भी कार्य करते थे। रविवार देर शाम को वे गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां में एक व्यक्ति के यहां बिजली फीटिंग का कार्य करने गए थे। उसी दौरान इनवर्टर का करंट लगने से वे बेहोश होकर वहीं गिर गए।। परिजन उन्हें शामली निजी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। बताया गया है कि शानू की करीब सवा साल पहले ही शादी हुई थी। उनके अभी कोई बच्चा नहीं है। वे दो भाइयों में बड़े थे और उनकी दो बहन शादीशुदा है। एसएसओ की मौत होने से गांव में गम का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके परिचितों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed