फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP Hukum Singh raised the issue of Kairana migration in 2016, and it resonated across the country.

Shamli News: सांसद हुकुम सिंह ने 2016 में उठाया था कैराना पलायन का मुद्दा, देशभर में गूंजा

Thu, 06 Aug 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
MP Hukum Singh raised the issue of Kairana migration in 2016, and it resonated across the country.
शामली। कस्बा कैराना से पलायन का मुद्दा तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने 2016 में उठाया था। उन्होंने 346 परिवारों के पलायन करने की सूची जारी की थी। इसके बाद यह मामला देशभर में गूंजा था। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था और सत्ता में आई थी।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट से तत्कालीन भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने वर्ष 2016 में कैराना से पलायन का मुद्दा उठाया था। उस समय उन्होंने कहा था कि कैराना में बदमाशों के रंगदारी मांगने और न देने पर हत्या, हत्या करने की धमकी देने से दहशत का माहौल बना है। उन्होंने कैराना में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि डर के मारे व्यापारी कैराना छोड़कर दूसरे जिलों व प्रदेशों में चले गए। भाजपा सांसद के पलायन के मुद्दे को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाया।
विज्ञापन

प्रदेश में पलायन के मुद्दे पर भाजपा ने चुनाव लड़कर सत्ता में आई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना में पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज बनाने की घोषणा करते हुए कैराना के व्यापारियों को सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद व्यापारियों में सुरक्षा की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed