फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Motor mechanic murdered in Banat

बनत में मोटर मैकेनिक की हत्या

Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Motor mechanic murdered in Banat
शामली। पुरानी रंजिश में आठ हमलावरों ने मोटर मैकेनिक का काम करने वाले युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से भी वार किए। मृतक और आरोपी अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बना है। परिजनों की तरफ से आठ आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सात आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी समीर (24) झिंझाना रोड पर स्थित मोटर एजेंसी पर मैकेनिक का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह बस से घर लौट रहा था। जब वह बनत में मुख्य स्टैंड पर बस से उतरा, तो वहां पर पहले से खड़े युवक से उसका हाथ टच हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने समीर को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने समीर को सड़क पर पटक पटकर मारा। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार किए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजन घायल युवक को लेकर थाना आदर्श मंडी पहुंचे। इसके बाद उसे सीएचसी शामली में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते समीर को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व आरोपी पक्ष अलग-अलग वर्ग के होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के ताऊ आदिल की तरफ से कस्बे के वतनराज, वरदान, अक्षय, राज, आशीष, लक्की, चिंटू उर्फ आयुष राणा और भोन्दा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपियों के साथ समीर का पूर्व में भी विवाद हुआ था। इसे लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसको गंभीर चोट आई। सीएचसी से हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते मेें उसकी मौत हो गई। इस घटना के मुख्य आरोपी वरदान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed