फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Mother' biggest education for children's education

बच्चों की शिक्षा के लिए ‘मां’ सबसे बड़ा मदरसा 

Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
'Mother' biggest education for children's education
कैराना स्थित मदरसा नासिरुल उलूम अशरफिया में दुआ करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में मदरसा नासिरुल उलूम अशरफिया में 13 बच्चों के कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर शिक्षा के महत्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उलमा ने कामयाबी के लिए अपने बच्चों को दीनी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। मां को सबसे बड़ा मदरसा बताया।
विज्ञापन


मोहल्ला आलकलां बारहदरी स्थित मदरसा अरबिया नासिरुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यासिर की कुरान ख्वानी और हाशिम की नात-ए-पाक से हुआ। मौलाना इलियास ने कहा कि पवित्र कुरान अल्लाह का कलाम है, जिसको आसमान से 1400 वर्ष पहले हजरत पैगंबर साहब पर नाजिल किया गया था। उन्होंने कहा कि कुरान को पढ़ने-पढ़ाने तथा सीखने-सिखाने वाले लोग बड़े ही खुशनसीब होते हैं। अपने अंदर अल्लाह का खौफ पैदा करें और दीन की राह पर चलें। मदरसा प्रबंधक कारी इजराइल ने कहा कि संसार में पवित्र कुरान करीम से बढ़कर कोई दौलत नहीं है। बच्चों की शिक्षा के लिए घर में मां सबसे बड़ा मदरसा है। मां के जरिये पूरा परिवार शिक्षित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन कारी इजराइल की विश्व शांति, राष्ट्र एकता एवं अखंडता, उन्नति, खुशहाली आदि की विशेष दुआओं के साथ हुआ। इस अवसर पर कुरान मुकम्मल करने वाले सुहेल, फैसल, अहसान, जीशान, दानिश, सैफुल्लाह, मोहम्मद, अनस, मुस्कान, सइमा, अनम, सदफ समेत नौ लड़के और चार लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी कामना की गई। मदरसा संचालक मुफ्ती नासिर ने सभी को धन्यवाद किया। मौके पर मौलाना अब्दुल अजीम जलालाबाद, मौलाना फैज मोहम्मद, हाजी रईसुद्दीन, मास्टर असगर कांधला, हाजी खलीील, हाजी रईस, हाजी सगीर, मौलाना महताब कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed