फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mother appeared in the form of Shakambhari and ended the famine.

Shamli News: मां ने शाकंभरी के रूप में प्रकट होकर किया था अकाल खत्म

Sun, 21 Sep 2025 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mother appeared in the form of Shakambhari and ended the famine.
शांकभरी। जनपद मुख्यालय से 45 किमी दूर शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर करोड़ों श्रद्धालओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इस स्थान पर मां दुर्गा ने अकाल पड़ने पर देवताओं द्वारा की गई तपस्या के बाद मां शाकंभरी के रूप में प्रकट हुई थी।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी का उल्लेख मार्कण्डेय पुराण, दुर्गा सप्तशती, पदम पुराण, कनक धारा स्रोत आदि में मिलता है। सिद्धपीठ के बारे में मान्यता है यहां 100 साल तक वर्षा नहीं हुई, जिस कारण तीनों लोक में अकाल पड़ गया। देवताओं ने शिवालिक पर्वत की प्रथम शिखा पर मां जगदंबा की घोर तपस्या की। करुणामयी मां भगवती देवताओं के समक्ष प्रकट हुईं।
विज्ञापन

देवताओं ने उनसे तीनों लोक का अकाल मिटाने की प्रार्थना की। इस पर मां जगदंबा ने अपने शतनेत्रों से नौ दिन एवं नौ रात तक अश्रु वृष्टि की। इससे सूखी धरा तृप्त हो गई। मां भगवती ने देवताओं की भूख मिटाने के लिए अपनी शक्ति से पहाड़ियों पर शाक एवं फल उत्पन्न किए जिसके बाद वह माता शाकंभरी कहलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n डीएम और एसएसपी ने परखी मेले की तैयारियां : डीएम मनीष बंसल एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने सिद्धपीठ पहुंच मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को टोलियों में मां के दर्शन को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed