मेरी बीवी और बच्चे जल रहे हैं, अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर पहुंच जाओ, उन्हें बचा लो... वरना मेरा तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में पत्नी और दो बेटियों के घिरा होने पर बेबस साजिद ने रात में ही रोते हुए हर दरवाजे से मदद की गुहार लगाई। कयामत की उस रात की खौफनाक दास्तां खुद साजिद और प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी मोमीना ने बयां की।
2 of 7
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
साजिद ने बताया कि मकान के पीछे वाले कमरे में सोए होने के कारण उन्हें शुरुआत में आग का पता नहीं चल सका। रात करीब 12 बजकर पांच मिनट पर पड़ोसी मोमीना और अन्य लोगों ने शोर मचाकर जगाया और बताया कि कमरे में आग लगी है। साजिद तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ा, साथ में बेटा रेहान भी था। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मोहल्ले के लोगों की कोशिशें भी कम पड़ने लगीं।
3 of 7
मां की मौत पर बिलखता बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
साजिद के मुताबिक, दो सिलिंडर जोरदार धमाके बाद फटे तो लगा कि अब शायद कोई बच नहीं पाएगा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब शव बाहर निकाले गए, तब तक शाहिदा और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी।
4 of 7
घर में गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खुद आग बुझाने में जुट गई थीं मोमीना, लोगों को बुलाया
पड़ोसी मोमीना ने बताया कि रात में वह शौच के लिए उठी थीं। अचानक उनकी नजर साजिद के मकान के कमरे से उठती लपटों पर पड़ी। वह तुरंत दौड़ पड़ीं और साजिद समेत पूरे मोहल्ले को जगाया। मोमीना ने खुद भी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें बेकाबू हो चुकी थीं। जैसे ही सिलिंडर फटे, वहां मौजूद हर शख्स जान बचाने के लिए पीछे भागा।
5 of 7
गमजदा साजिद को दिलासा देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अम्मा आप भी चलना शादी में
मोमीना ने नम आंखों से बताया कि साजिद की पत्नी शाहिदा रात में बागपत शादी में जाने की तैयारियों में जुटी थी। बुधवार शाम को ही शाहिदा ने कहा था कि अम्मा, आप भी हमारे साथ शादी में चलना, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने जाने से मना कर दिया था। किसी को क्या पता था कि वह शाहिदा से उनकी आखिरी बातचीत होगी।