{"_id":"6877ed74bae1eb79ef0b8076","slug":"mother-and-child-died-during-delivery-relatives-created-ruckus-shamli-news-c-27-1-smrt1043-154867-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नजीबाबाद में जच्चा - बच्चा की मौत पर विलाप करते परिजन।
- साहनपुर के निजी अस्पताल में प्रसव के लिए महिला को कराया था भर्ती
नजीबाबाद। निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात तक हंगामा जारी था। जच्चा-बच्चा की मौत होते ही प्रसव कराने वाले चिकित्सक मौका देखकर भाग गए।
नगर पंचायत साहनपुर क्षेत्र के ईवा हॉस्पिटल में मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर निवासी अग्नेश देवी को प्रसव के लिए मंगलवार को भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालकों ने सामान्य प्रसव हो जाने की परिजनों को जानकारी दी। रात्रि करीब 11 बजे अनिल जाटव की पत्नी अग्नेश देवी और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। कुछ देर परिजनों को गुमराह करने के बाद प्रसव कराने वाले चिकित्सक अस्पताल से नदारद हो गए। दोनों की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। खबर मिलते ही गांव से अनेक लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही से प्रसव कराने से दोनों की मौत होने को लेकर हंगामा किया।
हंगामे की खबर मिलने पर साहनपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल का संचालन डॉ. गुलरेज करता है। प्रधानपति लोकेंद्र सिंह, आलोक कुमार, सुशील कुमार, मोहन कश्यप उपस्थिति में देर रात दोनों पक्षों में पुलिस की उपस्थिति में समझौता हो गया। परिजन महिला लेकर अस्पताल से चले गए।