{"_id":"6318ea3ef075f448c92de3a3","slug":"mother-also-dies-after-giving-birth-to-dead-daughter-shamli-news-mrt6043133178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मृत बेटी को जन्म देने के बाद, मां की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मृत बेटी को जन्म देने के बाद, मां की भी मौत
Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:30 AM IST
सार
शामली के कैराना गाँव में मृत बेटी को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर मां की भी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों ने किया बिना किसी कार्रवाई के शव को सपुर्द-ए-खाक।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मृत बेटी को जन्म देने के बाद मां की भी मौत
शामली के कैराना गाँव में मृत बेटी को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने पर मां की भी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव नंगलाराई खेड़ा निवासी कासिम उर्फ भूरा की पत्नी शाहिदा को सोमवार को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन कैराना के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उसे शामली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसने देर रात ऑपरेशन से मृत बेटी को जन्म दिया।
यह भी पढ़े: जन उत्थान सेवा समिति का तहसील में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह नवजात को गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, अधिक रक्तस्राव के चलते महिला की भी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद हॉस्पिटल से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को मेरठ के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे मृतका का शव एंबुलेंस से गांव में लाया गया। परिजनों का आरोप है कि शामली के निजी अस्पताल में लापरवाही के चलते मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
यह भी पढ़े: भूख हड़ताल पर बैठे 52 गांवों के किसान, 9 करोड़ का चेक लेकर उठे