फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   More than 500 crore investment expected in the district in ground breaking ceremony

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: यूपी के शामली जिले में 500 करोड़ से ज्यादा निवेश की उम्मीद, देशभर के औद्योगिक घराने होंगे शामिल

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
सार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देशभर के बड़े औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्रालय की ओर से ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंचने वाले उद्यमियों की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
More than 500 crore investment expected in the district in ground breaking ceremony
प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 500 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की ओर से उद्यमियों को अतिरिक्त छूट या लाभ की घोषणा की जा सकती है। जिसके बाद हरियाणा और दिल्ली के उद्यमी भी यहां बड़े स्तर पर निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वर्ष 2018 में लखनऊ में इन्वेस्टर समिट आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया था। इसमें प्रदेश में पांच लाख करोड़ के निवेश की घोषणाएं हुईं थीं।

विज्ञापन

एक जनपद-एक उत्पाद के तहत यहां रिम, धुरा उद्योग का चयन करके नई औद्योगिक इकाई लगाने को प्रोत्साहित किया गया था। बाद में शामली जिले में 400 करोड़ रुपये का नया निवेश भी हुआ था। अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद जिले के औद्योगिक विकास को पंख लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रफ्तार पर निर्माण: गुलधर से दुहाई तक बिछीं रैपिड रेल की पटरियां, ट्रायल के लिए जल्द पहुंचेगा पहला ट्रेन सेट 

देशभर के औद्योगिक घराने होंगे शामिल
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में देशभर के बड़े औद्योगिक घरानों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें प्रदेश के 75 जिलों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्रालय की ओर से ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंचने वाले उद्यमियों की जानकारी ली जा रही है।

शामली इंडस्ट्रियल एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि ग्रांउड ब्रेकिंग सरेमनी में शामिल होने के लिए जिले से आईआईए के चेयरमैन अनुज गर्ग, निकिता पेपर मिल से अशोक बंसल, आशीष अग्रवाल, अमित जैन और उनका नाम फाइनल हो चुका है। उद्यमियों की प्रधानमंत्री की ओर से होने वाली घोषणाओं पर नजर रहेगी। जिससे जिले में करोड़ों के निवेश की उम्मीद है।

निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से हो रहा समस्या का निस्तारण
अंकित गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नए उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नए उद्योग लगाने के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर उद्योग लगाने की अनुमति दी जा रही है। इस पोर्टल पर ही उद्यमियों की समस्या को दूर करने के लिए लखनऊ से अधिकारी सीधे उद्यमी की समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं। नियमों का सरलीकरण होने से देशभर के उद्यमियों की उत्तर प्रदेश पर नजर है।

तीन करोड़ से कम निवेश के उद्यमी जिले के कार्यक्रम में होंगे शामिल
सहायक आयुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि तीन जून को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विभिन्न निवेश परियोजनाओं के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन है। जनपद स्तर पर तीन करोड़ से कम पूंजी निवेश वाली परियोजनाओं का मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed