फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rapid Rail Construction Meerut: Tracks laid in 7 km from Guldhar to Duhai, first train set of six coaches will arrive soon for trial

रफ्तार पर निर्माण: गुलधर से दुहाई तक बिछीं रैपिड रेल की पटरियां, ट्रायल के लिए जल्द पहुंचेगा पहला ट्रेन सेट 

Thu, 02 Jun 2022 12:29 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jun 2022 12:29 PM IST
सार

बहुत जल्द मेरठ से दिल्ली का सफर आसान होने जा रहा है। पटरियां बिछाने के साथ रैपिड रेल को बिजली सप्लाई के लिए एलिवेटेड ट्रैक पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लगाने का कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Rapid Rail Construction Meerut: Tracks laid in 7 km from Guldhar to Duhai, first train set of six coaches will arrive soon for trial
रैपिड रेल निर्माण - फोटो : amar ujala

विस्तार

रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में सिविल संबंधी 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रेल ट्रैक बिछाने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआरटीसी ने गुलधर स्टेशन से दुहाई डिपो के बीच सात किमी क्षेत्र में रेल पटरियां बिछाने का काम पूरा कर लिया है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर साहिबाबाद से मेरठ तिराहा स्टेशन के बीच एलिवेटेड ट्रैक पर आधा किमी क्षेत्र में पटरियां बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। एनसीआरटीसी की तैयारी जून माह के आखिर तक पटरियां बिछाने का 90 फीसदी तक काम पूरा करने की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महायोजना-2031: मेरठ बनेगा नया औद्योगिक हब, 305 गांवों में होगा विस्तार, एक माह तक आप भी दे सकते हैं सुझा

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरियां बिछाने के साथ रैपिड रेल को बिजली सप्लाई के लिए एलिवेटेड ट्रैक पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लगाने का कार्य शुरू हो गया है। एनसीआरटीसी के इंजीनियरों की टीम के निर्देशन में गुलधर, दुहाई स्टेशन और दुहाई डिपो के बीच ओएचई का काम शुरू किया गया है। एनसीआरटीसी की तैयारी जुलाई के आखिर में प्रस्तावित ट्रायल रन से पहले निर्माण संबंधी कार्यों को पूरा करने की है। पहले खंड पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने के लिए 65 फीसदी इलेक्ट्रिक पोल लगा दिए गए हैं।

ट्रेनों के डिपो से बाहर निकलने का जल्द रास्ता होगा साफ
ट्रायल रन को देखते हुए ही बिजली के महत्वपूर्ण सब-स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। दूसरी ओर दुहाई स्टेशन को दुहाई डिपो से जोड़ने केलिए एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। एलिवेटेड ट्रैक के इस हिस्से का निर्माण कार्य पूरा होते ही रैपिड रेल के डिपो से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

जून के तीसरे सप्ताह तक पहुंचेगा छह कोच का पहला ट्रेन सेट 
अधिकारियों के मुताबिक, रैपिड का छह कोच का पहला ट्रेन सेट जून के तीसरे सप्ताह तक दुहाई डिपो में पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed