{"_id":"63b8679313aef45ff6316a58","slug":"more-talking-on-the-phone-and-alcohol-spoils-the-relationship-shamli-news-mrt62082293","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फोन पर अधिक बात करना और शराब, कर रहा रिश्ते खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फोन पर अधिक बात करना और शराब, कर रहा रिश्ते खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर अधिक बात और शराब, कर रहा रिश्ते खराब
शामली। फोन पर अधिक बात करना व पति का शराब पीना पति-पत्नी के रिश्तों में दरार की वजह बन रहे हैं। किसी के यहां शादी में आठ माह तो किसी में एक साल बाद ही अनबन शुरू हो जाती है। पत्नी को मायके में फोन पर बात करने से मना करते ही विवाद हो रहा है। पति के शराब न छोड़ने पर परेशान होकर महिलाएं अपने घर जा रहीं हैं। किसी को पति के काफी देर तक फोन पर बात करना रास नहीं आ रहा है। ऐसे मामले वन स्टॉप सेंटर पर पहुंच रहे हैं।
शराब और मोबाइल फोन पर ज्यादा देर तक बात करने की लत पति-पत्नी के विवाद का कारण बन रही है, महिला का अपने घर अधिक देर तक बात करना सास, ससुर व पति को रास नहीं आ रहा है। मना करने पर घर में विवाद शुरू हो जाता है। जबकि कई मामलों में पति शराब की जगह पत्नी को छोड़ने को तैयार है। वन स्टॉप सेंटर में ऐसे मामले बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ भी उनको समझाकर सुलह करने के प्रयास में लगे हैं।
-
सात साल बाद एक हुआ परिवार
वन स्टॉप सेंटर ने कांधला क्षेत्र के पति-पत्नी के विवाद को सात साल बाद शांत किया और उनको काफी समझाने के बाद महिला को उसके पति के साथ भेजा। वह दोनों एक-दूजे से सात साल तक दूर रहे। पति से अपनी आदत बदलने के लिए लिखवाकर लिया गया है।
विज्ञापन
-
शराब पीने से मना करने पर करता है मारपीट
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी को डेढ़ साल हुुआ है और उसका पति शराब पीता है। जब वह मना करती थी कि उसके साथ मारपीट करता था। कई बार तो घर से निकाल दिया था। पति की मारपीट व शराब पीने की लत के कारण वह अपने मायके चली गई है। अब वन स्टॉप सेंटर से ही न्याय मिलने की उम्मीद है।
-
मम्मी-पापा से बात करना नहीं है पसंद
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपनी मम्मी-पापा से बात करती है, लेकिन सास, ससुर व पति को बात करना पसंद नहीं है। उससे वह फोन तक छीन लेते हैं। वह अपने घर बात नहीं करेगी तो फिर कहां करेगी। वह अपने घर का सारा काम करके ही बात करती है।
-
दूसरी लड़की से बात करने पर छोड़ा घर
कांधला की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी को दो साल हो गए हैं। उसका पति फोन पर काफी देर तक बात करता है। जब घर पर आता है तो नंबर फोन से डिलीट कर देता है। जब पूछती है तो धमकाकर शांत करता है। वह ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती जो दूसरी लड़की से बात करता हो।
-
महिला के फोन पर बात करना, पति का शराब पीकर आना व अन्य मामले आ रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे मामलों में समझौता कराना होता है। हम चाहते है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ रहकर अपना घर बसाएं। अभी तक आधा दर्जन के करीब परिवार में समझौता करा दिया है।- गजाला त्यागी, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर शामली
-
शराब पीने के मामले
वर्ष- संख्या
2019-20- 12
2020-21- 26
2021-22- 27
2022-23 25
--
पत्नी का फोन पर बात करना
वर्ष- संख्या
2019-20- 24
2020-21- 52
2021-22- 53
2022-23- 51
---
पति पर शक करना
वर्ष- संख्या
2019-20- 5
2020-21- 4
2021-22- 5
2022-23- 6