फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monu Kashyap Murder Case: Friends Killed Him After He Refused to Let Them Speak to His Girlfriend,Two Arrested

मोनू कश्यप हत्याकांड: प्रेमिका से बात न कराने पर दोस्तों ने ही की थी हत्या, पहले पिलाई थी शराब, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 10:20 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: Pratyush Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 10:20 PM IST
सार

मोनू कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने उसके दो दोस्तों सचिन और शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मोनू ने अपने दोस्तों से प्रेमिका की बात नहीं कराई, जिसपर नाराज़ उसके दोस्तों सचिन और शुभम ने मोनू की पिटाई कर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। वारदात से पहले तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी।

विज्ञापन
Monu Kashyap Murder Case: Friends Killed Him After He Refused to Let Them Speak to His Girlfriend,Two Arrested
मोनू हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्रेमिका से बात न कराने से नाराज होकर पार्टी के बहाने बुलाकर शराब पिलाने के बाद मोनू को ट्रेन के आगे धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। 21 अप्रैल को पंजोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास मोनू कश्यप (25) घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां ने गांव के सचिन और शुभम पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को मुख्य सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोनू के करीबी दोस्त थे। मोनू की दो प्रेमिकाएं थीं, जिनमें से एक से वे बात करना चाहते थे, लेकिन मोनू मना कर रहा था।

विज्ञापन

 

पहले की पिटाई फिर ट्रेन के आगे दिया धक्का

21 अप्रैल को दोनों ने मोनू को कॉल कर रेलवे ट्रैक के पास बुलाया, जहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। मोनू को प्रेमिका से बात कराने को कहा मगर उसने मना कर दिया। जिस पर उसकी पिटाई की गई। इसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर ट्रेन आने पर मोनू को धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।


नलकूपों पर छिपे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनों आरोपी कांधला क्षेत्र के अलग-अलग नलकूपों पर छिपे हुए थे। फोन लोकेशन ट्रेस होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उस समय वे बस से दिल्ली भागने की फिराक में थे। दोनों आरोपी मजदूरी और बिजली फिटिंग का काम करते थे।


कश्यप समाज में आक्रोश

घटना के बाद कश्यप समाज में भारी आक्रोश था। रविवार को समाज के लोगों ने मृतक के घर बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय पर धरना देने की रणनीति बनाई थी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील भी की गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मोनू कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने उसके दो दोस्तों सचिन और शुभम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मोनू ने अपने दोस्तों से प्रेमिका की बात नहीं कराई, जिसपर नाराज़ उसके दोस्तों सचिन और शुभम ने मोनू की पिटाई कर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था। वारदात से पहले तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed