फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monsoon knocked, farmers' faces blossomed due to rain

आखिर मानसून ने दी दस्तक, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे

Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Monsoon knocked, farmers' faces blossomed due to rain
मानसून ने दी दस्तक, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह साढ़े दस बजे के लगभग शुरू हुई बारिश दोपहर बारह बजे तक जमकर हुई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान, गन्ना और ज्वार की फसल को लाभ हुआ है। पिछले 24 घंटे में बारिश के बाद दिन का पारा चार डिग्री लुढ़क गया। रात का पारा स्थिर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले आठ दिन बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी।
मंगलवार को दिन निकलते ही बादल छाए गए। साढ़े दस बजे शुरू हुुई बारिश साढ़े ग्यारह बजे तक जमकर हुई। बारिश से धान, गन्ना, ज्वार आदि फसलों को लाभ मिला है, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। बारिश के बाद दोपहर मेें दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मंगलवार को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 13 किमी प्रति घंट ेस हवा चली। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि शहर में दस एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर अच्छी बारिश हुई है। पूर्वी यमुना से कैराना की ओर कम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष यूपी शाही ने बताया कि मानसून ने जिले में दस्तक दी है। मंगलवार से लेकर अगले 20 जुलाई तक मानसून की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह बादलों के साथ आई तेज बारिश से धान की फसल लगा रहे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेतों में किसानों ने ज्वार और हरा चारे में पानी आने से चारे की फसल लहलहा उठी है। लगभग बारिश लगातार दो से तीन घंटे तक चली। जिससे की खेतों में पूरी तरह पानी भर गया। कस्बे के अंदर भी मेन सड़कों व बाजारों में लगभग दो फुट तक पानी चढ़ गया। कस्बे के सभी बड़े नाले उफान पर आ गए और गली व दुकानों में पानी भर गया। जिसको लोगों ने बाल्टी के सहारे बाहर पानी निकाला।

दूसरी ओर किसानों की गोभी, पत्ता गोभी व उसकी पौध आदि को पानी भर जाने से सड़ने व गलने का खतरा बढ़ गया है। किसान सरदार दर्शन रावड़ा, संजीव सैनी, राकेश सैनी, असलम चौधरी, अकील नेता, साजिद मलिक आदि का कहना है कि अच्छी बारिश होने से गोभी आदि के खेतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed