फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monitoring towers will be built on Kandhla Tiraha, Shamli Bypass and Yamuna Bridge

कांधला तिराहा, शामली बाइपास व यमुना ब्रिज पर बनेंगे निगरानी टॉवर

Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Monitoring towers will be built on Kandhla Tiraha, Shamli Bypass and Yamuna Bridge
कांधला तिराहा, शामली बाईपास व यमुना ब्रिज पर बनेंगे निगरानी टावर
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पालिका प्रशासन तैयारियों में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका तीन स्थानों पर निगरानी टावर बनाएगा। जिससे दूर तक कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा सके। इसके अतिरिक्त सड़क के गड्ढे भरने, पानी के टैंकरों की व्यवस्था, सफाई व कांवड़ मार्ग में प्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए शामली बाईपास, कांधला तिराहा व यमुना ब्रिज पर निगरानी टावर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त पीयूष अयन आश्रम, पब्लिक इंटर कॉलेज, कांधला तिराहा, तितरवाड़ा चुंगी पर 24 घंटे पानी के टैंकर की व्यवस्था रहेगी। शामली व पानीपत रोड पर विद्युत पोल लगाए जाएंगे। जिन पर लाइटें लगाई जाएंगी। सड़ंकों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर गोल मार्केट के पास, कांधला तिराहे पर, तितरवाड़ा चुंगी पर सुलभ शौचालय है। महिला कांवड़ियों के लिए कोतवाली के समीप पिंक शौचालय बनाया गया है। पेट्रोल पंप पर एक निजी शौचालय भी कांवड़ियों के काम आएगा। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल शौचालय रहेगा। सड़कों की सफाई तथा पेयजल का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed