{"_id":"681a53c3e63a44bcc50ce73e","slug":"mock-drill-in-the-district-today-police-administration-busy-in-preparation-shamli-news-c-26-1-sal1002-141485-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में मॉकड्रिल आज, तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में मॉकड्रिल आज, तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
शामली। पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए बुधवार को जिले में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में बुधवार को मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कराने की तैयारी है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी तरह की आपदा में लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को भी आपदा के समय राहत और बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। मॉकड्रिल का समय अभी तय नहीं हुआ है। शासन के जो भी दिशा निर्देश होंगे उसी के अनुसार मॉकड्रिल कराई जाएगी।
1971 के बाद पहली बार की जा रही मॉकड्रिल
लोगों का कहना है कि भारत पाक युद्ध से पूर्व वर्ष 1971 में इसी तरह की मॉकड्रिल कराई गई थी। उसके बाद अब पहली बार युद्ध के हालातों को देखते हुए मॉकड्रिल कराई जा रही है।