{"_id":"682645f641172fb3700e295b","slug":"mobile-phone-trader-again-receives-threatening-letter-panicked-shamli-news-c-26-1-smrt1048-141985-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मोबाइल फोन व्यापारी को फिर मिली धमकी भरी चिट्ठी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मोबाइल फोन व्यापारी को फिर मिली धमकी भरी चिट्ठी, दहशत
विज्ञापन
शामली में मोबाइल फोन के व्यापारी को रंगदारी की दूसरी चिट्ठी मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे व्यापार
शामली। शहर के मोबाइल फोन व्यापारी भाइयों सुमित बंसल व दीपक बंसल की दुकान पर रंगदारी की धमकी भरी दूसरी चिट्ठी मिली है। चार दिन पहले व्यापारी को रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, जिसमें 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। दूसरी चिट्ठी मिलने से व्यापारी व उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर शुक्रवार सुबह तक पुलिस केस का खुलासा नहीं करती तो धरना शुरू किया जाएगा।
मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी सुमित बंसल व दीपक बंसल की शहर के व्यस्ततम इलाके फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान है। चार दिन पहले सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सुमित बंसल ने दुकान खोली तो अंदर टाइप हुई चिट्ठी पड़ी मिली थी।। चिट्ठी में 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए परिवार को जान से मारने और पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में लिखा था कि रंगदारी कब और कहां देनी है, यह अगली चिट्ठी में बताया जाएगा। दीपक बंसल की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सुमित बंसल ने रोज की तरफ करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोली तो शटर के अंदर रंगदारी की धमकी भरी दूसरी चिट्ठी पड़ी मिली। चिट्ठी में दीपक बंसल का नाम लिखकर कहा गया कि उसे पुलिस को बताने को मना किया गया था। उसके इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस उसे बचा नहीं पाएगी। चिट्ठी में रंगदारी कब और कहां देनी है, यह भी लिखा हुआ बताया गया है। चिट्ठी पर किसी बड़े गैंग का नाम लिखा था, लेकिन पुलिस और व्यापारी ने गैंग के नाम का खुलासा नहीं किया।
रंगदारी की दूसरी चिट्ठी मिलने की सूचना पर व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, महेश बंसल, रवि संगल समेत व्यापारी दुकान पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद व्यापारी इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे। व्यापारी दीपक बंसल की तरफ से रंगदारी की धमकी भरी दूसरी चिट्ठी मिलने की तहरीर दी गई।
व्यापारियों ने चार दिन में दूसरी चिट्ठी मिलने पर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस अगर गंभीर होकर कार्रवाई करती तो बदमाश दूसरी चिट्ठी दुकान में डालने की हिम्मत नहीं कर पाता।
व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी से मिलकर 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर केस का सही खुलासा नहीं होता तो दुकान के बाहर व्यापारी धरना देने को मजबूर होंगे। बाद में एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने दुकान पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली। एएसपी ने व्यापारियों से कहा कि पुलिस की टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- व्यापारी नेता और पालिकाध्यक्ष ने एसपी से की वार्ता
व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग और पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने एसपी रामसेवक गौतम से फोन पर वार्ता कर इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी से चार दिन में रंगदारी की दूसरी चिट्ठी डालने से व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसलिए इस केस का जल्द से जल्द खुलासा किया जाना चाहिए।
- सीसीटीवी फुटेज खंगाली, डीवीआर कब्जे में ली
रंगदारी की दूसरी चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसके अलावा आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने व्यापारी की दुकान से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि पहली चिट्ठी डालने वाला संदिग्ध युवक नकाबपोश था और जिस बाइक से आया था, उस पर नंबर नहीं था। दूसरी चिट्ठी डालने वाले युवक की फुटेज पहले वाले युवक से मिलती जुलती बताई गई है।
- एक और सुरक्षाकर्मी दिया
एसपी रामसेवक गौतम ने सोमवार को रंगदारी की चिट्ठी मिलने पर व्यापारी दीपक बंसल को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया था जबकि व्यापारियों ने दुकान पर व दूसरे भाई सुमित बंसल को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं कराया गया था। अब दूसरी चिट्ठी मिलने पर एसपी के निर्देश पर एक और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया है।
- दूसरी चिट्ठी डालकर बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती
व्यापारी सुमित बंसल व दीपक बंसल दोनों भाइयों को चार दिन में रंगदारी मांगने की दूसरी चिट्ठी डालकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की तरफ से प्रभावी पैरवी न होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसी वजह से चार दिन में रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी मिली है।
- कोट
मोबाइल फोन व्यापारी से रंगदारी मांगने की दूसरी चिट्ठी दुकान में पड़ी मिली है। इस मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। - रामसेवक गौतम, एसपी शामली