{"_id":"618787db582ff56cbe46094f","slug":"mission-2022-rld-rally-in-shamli-today-uproar-before-chaudhary-jayant-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022 : रालोद की शामली में रैली आज, चौधरी जयंत के पहुंचने से पहले हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022 : रालोद की शामली में रैली आज, चौधरी जयंत के पहुंचने से पहले हंगामा
Sun, 07 Nov 2021 01:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:31 PM IST
सार
शामली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह रविवार को थानाभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रालोद की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में थानाभवन में चौधरी जयंत आज जनसभा करने पहुंच रहे हैं। यहां जयंत चौधरी के जनसभा में पहुंचने से पहले हंगामा हो गया। पूर्व विधायक राव वारिस और पूर्व चेयरमैन अशरफ अली के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। वहीं मौके पर मौजूद नेताओं ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
शामली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह रविवार को थानाभवन में आयोजित परिवर्तन संदेश रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वह थानाभवन स्थित जैदी फार्म हाऊस पहुंचेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से जहां सभा स्थल पर मंच आदि बनाने की तैयारी चल रही थीं। सुबह से ही रैली स्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए।
विज्ञापन
पार्टी की कमान संभालने के बाद चौधरी जयंत पहली बार शामली आ रहे हैं। वहीं रैली से पहले शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अशरफ अली, राव वारिस, राजेश्वर बंसल, योगेंद्र चेयरमैन, ऋषिराज राझड़, प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, वाजिद अली, कंवर हसन आदि नेता रैली की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन